एक्सप्लोरर

मेरठ के बाद रोहतक में सनसनीखेज मामला, पति ने पत्नी के प्रेमी को जिंदा ही गाड़ डाला

Rohtak Murder Case: बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के योगा टीचर का शव तीन महीने बाद गड्ढे से बरामद हुआ. प्रेम प्रसंग में आरोपियों ने अपहरण के बाद योगा टीचर को जिंदा दफना दिया था.

Rohtak News: रोहतक में योगा टीचर को जिंदा दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है. योगा टीचर का शव तीन महीने बाद 24 मार्च को चरखी दादरी के पैंतावास गांव में मिला. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है. मृतक की पहचान झज्जर निवासी जगदीप के रूप में हुई है. जगदीप बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में योगा टीचर था. पुलिस ने बताया कि अपहरण के 10 दिन बाद हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई.

तीन महीने की तलाश के बाद योगा टीचर का शव 7 फीट गढ्ढे से बरामद हुआ. मांडोठी गांव के जगदीप का 24 दिसंबर को अपहरण हुआ था. आरोपियों ने मृतक जगदीश के साथ मारपीट की और हाथ पैर बांधकर जिंदा गड्ढे में दफना दिया. पुलिस ने गढ्ढे से शव बरामद कर मंगलवार को पीजीआई में पोस्टमॉर्टम कराया. जगदीप की कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची. हरदीप और धर्मपाल को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की.

योगा टीचर को जिंदा दफनाया

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि जगदीप का प्रेम प्रसंग किराए के घर से शुरू हुआ था. घर की महिला से जगदीप के प्रेम प्रसंग की पति को लगी. पति ने मारपीट के बाद जगदीप को जबरन गाड़ी में डाला. पैंतावास गांव ले जाकर पहले से तैयार 7 फीट गहरे गड्ढे में जगदीप को जिंदा दफन कर दिया गया.

तीन महीने बाद शव बरामद

जिंदा दफन करने से पहले जगदीप के हाथ पैर बांध दिए गए थे. बताया जा रहा है कि गड्ढे की खुदाई बोरवेल के नाम पर कराई गई. सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि हरदीप और धर्मपाल के साथी भी हत्याकांड में शामिल हैं. बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले योगा टीचर के मुंह पर टेप बांध दिए गए थे. पुलिस एक-एक कड़ी जोड़कर मुख्य आरोपी तक पहुंच गई. 

दिनेश कौशिक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Haryana: हरियाणा में गेहूं के बंपर उत्पादन की संभावना, CM नायब सिंह सैनी ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget