एक्सप्लोरर

Ramniwas Surjakhera: JJP के बागी पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा पर लगा रेप का आरोप, बोले- ‘मुझे पता चला...’

Ramniwas Surjakhera News: जेजेपी के बागी पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इसपर उन्होंने कहा कि राजनीति इतने निचले स्तर पर आ जाएगी, ये कभी नहीं सोचा था.

Ramniwas Surjakhera Latest News: हरियाणा में जेजेपी के बागी रहे विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अभी हाल ही में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं शिकायत मिलने के बाद जींद में सुरजाखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पूर्व विधायक ने महिला के आरोप को खारिज करते हुए 1 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ साजिश का हिस्सा बताया है. 

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत रेप का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है. उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला की ओर से लगाए गए आरोप 2021 की एक घटना से संबंधित हैं.

सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देने का आरोप
महिला ने विधायक पर सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उसका शोषण और रेप करने का आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया. जींद के पुलिस अधीक्षक (SP) सुमित कुमार ने फोन पर बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. 

रेप के आरोप पर क्या बोले पूर्व विधायक?
महिला की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों को लेकर पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राजनीति इतने निचले स्तर पर आ जाएगी, ये कभी नहीं सोचा था. दुख की बात है कि चुनाव की एकदम पहले साजिशों के तहत मुझे कमजोर करने की ये कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे कुछ सूत्रों से पता चला है कि मेरे खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने रेप की झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है. मगर फिर भी मैं हर अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं, कानून से अपील है पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करें मैं सहयोग के लिए पूरी तरह हर समय तैयार हूं."

बता दें कि रामनिवास सुरजाखेड़ा ने 22 अगस्त को नरवाना से जननायक जनता पार्टी विधायक के रूप में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. वहीं उन्होंने लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का खुलकर समर्थन किया था. विधानसभा से अपना इस्तीफा देने के बाद सुरजाखेड़ा ने दावा किया था कि वह और तीन अन्य विधायक अगले कुछ दिनों में बीजेपी में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में शनिवार को आ सकती है BJP की पहली लिस्ट, पढ़ें संभावित नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget