एक्सप्लोरर

Radhika Yadav Murder: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या में प्रेम प्रसंग का एंगल? पुलिस ने साफ की तस्वीर

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में आरोपी पिता दीपक यादव को गुरुवार (11 जुलाई) को अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. सेक्टर 56 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने दो दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन हमें एक दिन की रिमांड मिली है. 

उन्होंने आगे बताया, ''सर्विस रिवॉल्वर जो मिला था, उसके कारतूस को बरामद करना है. रेवाड़ी के पास एक गांव में उनके पास जमीन का एक प्लॉट है, वहां से ये बरामद किया जाना है.'' जब SHO से पूछा गया कि क्या इस मामले में ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग का कोई मामला है, तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा, "ऐसा कुछ नहीं है." 

टेनिस अकादमी चलाती थी राधिका

राधिका यादव हत्याकांड पर गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी, संदीप कुमार ने कहा, "कल एक निजी अस्पताल ने सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि गोली लगने से घायल एक लड़की को अस्पताल लाया गया है. जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो लड़की मृत पाई गई जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो पता चला कि उसका नाम राधिका था, उसकी उम्र 25 साल थी और वह एक टेनिस अकादमी चलाती थी.'' 

टेनिस अकादमी चलाने से नाराज पिता ने की हत्या-पुलिस

पीआरओ ने आगे बताया, ''पुलिस ने आरोपी पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से हत्या में इस्तेमाल एक लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली गई है. आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से नाराज़ होने की बात स्वीकार की, जिसे बंद करने को लेकर वो काफी बार बोल चुके थे. उसने कहा कि वह आर्थिक रूप से संपन्न है, इसलिए उसकी बेटी को अकादमी चलाने की जरूरत नहीं है. इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती थी.''

वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है जांच- पुलिस

उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा, ''आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. पूरी जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है. पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर ही मिला और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बेटी की ओर से टेनिस अकादमी चलाने के कारण पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी के पास कई प्रॉपर्टी थीं और वह किराए से अच्छी कमाई करता था. वह आर्थिक रूप से संपन्न है. टेनिस अकादमी के अलावा हत्या की कोई अन्य वजह अफवाह है और जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है. आरोपी ने गुनाह स्वीकार कर लिया है."

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget