एक्सप्लोरर

शपथ से पहले युवाओं को नौकरी देने के वादों का क्या हुआ? नायब सिंह सैनी ने खुद बताया 

Nayab Singh Saini: हरियाणा में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने खुद अपना वादा याद दिलाते हुए भरोसा दिया है कि शपथ ग्रहण से पहले सरकारी नौकरी का रिजल्ट आ जाएगा.

Nayab Singh Saini News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी ने युवाओं को वादा किया था कि बीजेपी की जीत होती है, तो शपथ ग्रहण से पहले हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी. अब बीजेपी तीसरी बार जीत कर हरियाणा में सरकार बना रही है और गुरुवार (17 अक्टूबर) को सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण करेंगे. इसी बीच सवाल खड़े हुए कि सीएम के उन वादों का क्या हुआ? इस पर खुद मुख्यमंत्री ने खुद जवाब दिया है. 

पंचकूला में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा, पहले 24 हजार युवाओं को जॉइनिंग दूंगा. वादे को पूरा करते हुए कल (17 अक्टूबर) नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी जो कहती है वो करती है."

'शपथ ग्रहण के साथ ही जारी होगी रिजल्ट'- नायब सिंह सैनी
नायब सिंह सैनी ने कहा, "कुछ बच्चों के रिजल्ट तैयार थे. जब हम निकालने लगे तो विपक्षी दल इलेक्शन कमीशन के पास चले गए. हाई कोर्ट गए तो रिजल्ट पर रोक लग गई. हमने यह घोषणा की थी कि हम सबसे पहले बच्चों को ज्वाइनिंग लेटर देंगे, फिर शपथ ग्रहण करेंगे. कल ही जब शपथ होगा उसी दौरान रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. कल 24 हजार बच्चों के रिजल्ट जारी हो जाएंगे."

17 अक्टूबर को हरियाणा में बनेगी नई सरकार
हरियाणा में बीजेपी 17 अक्टूबर को नई सरकार बनाएगी और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पंचकूला में हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. केंद्रीय गृहमंत्री और हरियाणा में बीजेपी के पर्यवेक्षक अमित शाह ने इसका ऐलान किया. हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया था. 

यह भी पढ़ें: BJP विधायक दल की बैठक की इनसाइड स्टोरी, अनिल विज ने उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget