एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा के बाद विवादों में एक और यूट्यूबर नवांकुर चौधरी, इंस्टाग्राम पर दी सफाई, कहा- 'मैं पाकिस्तान...'

Navankur Chaudhary News: यूट्यूबर नवांकुर चौधरी ने ज्योति मल्होत्रा मामले में सफाई देते हुए कहा कि मैं सरकारी एजेंसी का सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मेरे खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

Navankur Chaudhary Controversy: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद अब यूट्यूबर नवांकुर चौधरी भी सुर्खियों में हैं. नवांकुर चौधरी एक ट्रैवल व्लॉगर हैं और उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'यात्री डॉक्टर' है. सोशल मीडिया पर उनपर भी कई आरोप लग रहे हैं. इस पर उन्होंने सफाई दी है. यूट्यूबर नवांकुर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए कहा कि 'मैं अपनी सरकारी एजेंसी का पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हूं.'

नवांकुर चौधरी ने कहा, "मेरे खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, न ही किसी ने मेरे परिवार से संपर्क किया है. मैं सभी एजेंसी से सहयोग करने को तैयार हूं. एजेंसी का सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मेरे खिलाफ अभी तककोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है."

अब तक कर चुका हूं 114 देश का टूर- नवांकुर चौधरी

नवांकुर चौधरी ने कहा, "मेरी फैमिली डिफेंस में रह चुकी है. मेरे पिता भारतीय सेना में रह चुके हैं. मेरे दादा भारतीय वायुसेना में रह चुके हैं. मैं पाकिस्तान सिर्फ एक बार गया हूं. मैं अब तक 114 देश का टूर कर चुका हूं. मेरे घर में लगा नक्शा पूरी तरह से सही है. पाकिस्तान को जितने भी देश हथियार सप्लाई कर रहे हैं, उन सबको बॉयकाट करो."

केवल हनीमून के वीडियो किए डिलीट- नवांकुर चौधरी  

नवांकुर चौधरी ने कहा कि ज्योति मेरी फैन है. उसने खुद अपने वीडियो में ऐसा कहा है. मैं उनको नहीं जानता हूं. उस दिन के पहले से मैं ज्योति को कभी नहीं जानता था और न ही कभी मिला, जितने भी Youtuber पाकिस्तान गए थे, उन सबको पाकिस्तान एंबेसी बुलाती है. मैं अकेला नहीं था, जिसे इनवाइट किया गया था. मैंने अपने हनीमून के वीडियो डिलीट किए हैं. बाकी सारी वीडियो जैसे का वैसा है.

बता दें कि हरियाणा निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिसार पुलिस के अनुसार पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के लोग ज्योति मल्होत्रा को इंडिया के खिलाफ तैयार कर रहे थे. हिसार पुलिस ने ये भी बताया कि ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई थी, जिसमें पहलगाम हमले से पहले की यात्री भी शामिल है. वह चीन की भी यात्रा कर चुकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget