एक्सप्लोरर

'इस महिला पर कड़ी नजर रखें', एक साल पहले ही इस शख्स ने ज्योति मल्होत्रा की जासूसी को लेकर किया था अलर्ट

Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के केम में नया खुलासा हुआ है. एक साल पहले ही उसके संदिग्ध पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर NIA को चेताया गया था.

Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पर बड़ा खुलासा हुआ है. इस गिरफ्तारी के लगभल एक साल पहले ही एक भारतीय व्यक्ति ने ज्योति मल्होत्रा के संदिग्ध हरकतों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को चेतावनी दी थी. 

शख्स ने कहा था, "ज्योति मल्होत्रा, जो Travel with Jo नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं और जिनके लगभग 4 लाख सब्सक्राइबर हैं, अब उत्तर भारत में सक्रिय कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क की जांच में एक मुख्य संदिग्ध बन चुकी हैं." हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी मई 2025 में हुई, लेकिन इससे पहले ही उनके पाकिस्तान से संबंधों को लेकर कई आशंकाएं सामने आ चुकी थीं.

मई 2024 में ही जताई गई थी पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका
हरियाणा के हिसार की निवासी ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उन्होंने भारत के सैन्य रहस्यों को पाकिस्तान के साथ शेयर किया. उनकी गिरफ्तारी पहलगाम हमले के कुछ दिन बाद हुई. हालांकि, उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहली बार मई 2024 में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें उनके पाकिस्तान से जुड़ाव की आशंका जताई गई थी. मल्होत्रा ने 2023 में पाकिस्तान दो बार यात्रा की थी और उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उनकी कश्मीर यात्राएं अक्सर पाकिस्तान यात्राओं के बाद होती थीं, जो जांच के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई.

कपिल जैन नाम के व्यक्ति ने किया था NIA को सचेत
मई 2024 में एक X यूजर कपिल जैन (Kapil Jain) ने NIA को सीधे सचेत किया था कि ज्योति मल्होत्रा पर नजर रखी जाए. उन्होंने लिखा था, "NIA, कृपया इस महिला पर कड़ी नजर रखें, वह पहले पाकिस्तानी दूतावास के कार्यक्रम में गई, फिर 10 दिन के लिए पाकिस्तान गई, अब कश्मीर जा रही है. इन सबके पीछे कुछ लिंक हो सकता है."

यह चेतावनी तब ज्यादा ध्यान में नहीं आई थी, लेकिन आज ज्योति की गिरफ्तारी के बाद इस पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस यूजर की दूरदर्शिता की तारीफ कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब एक आम सोशल मीडिया यूजर इतनी बड़ी जासूसी साजिश को एक साल पहले पहचान सकता है, तो सुरक्षा एजेंसियां क्यों नहीं?

पाकिस्तान हाई कमिशन कर्मचारी दानिश भी था शामिल
ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के साथ संबंधों में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी दानिश का नाम भी सामने आया है. मई 2023 में उन्होंने वीजा के लिए उच्चायोग का रुख किया था और इसी दौरान उनकी मुलाकात दानिश से हुई. रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति ने पाकिस्तान में अपने ठहरने की व्यवस्था दानिश के परिचित अली अहवान से करवाई.

अली अहवान ने ज्योति की मुलाकात पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से करवाई, जिनमें शाकिर और राणा शहबाज शामिल थे. जांच में यह भी पता चला कि ज्योति ने शहबाज का मोबाइल नंबर अपने फोन में 'जट्ट रंधावा' के नाम से सेव किया था, ताकि कोई शक न हो. फिलहाल NIA और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि पूरी जासूसी साजिश के अन्य पहलू भी उजागर हो सकें.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
यूपी में मिशन-27 से पहले योगी सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सपा ने बताया चुनावी स्टंट
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
World First City: कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
Embed widget