एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: JJP और ASP की 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, BJP के बागी रणजीत चौटाला को दिया समर्थन

JJP-ASP Candidate List: जेजेपी और एएसपी गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. वहीं दूसरी तरफ रानियां सीट पर रणजीत चौटाला को समर्थन दिया है.

JJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आज़ाद समाज पार्टी (ASP) ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट बुधवार (11 सितंबर) को जारी की. जेजेपी के 15 और एएसपी के तीन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. दोनों दलों ने रानियां में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला का समर्थन किया है.

पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने टिकट नहीं मिलने पर पिछले दिनों बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. बता दें कि रणजीत सिंह चौटाला रिश्ते में दुष्यंत चौटाला के चाचा है.

इससे जाहिर हो अब अजय चौटाला और रणजीत चौटाला एक हो गए हैं, लेकिन दूसरी तरफ चौटाला परिवार का दूसरा खेमा इनकी खिलाफत कर रहा है.

JJP ने किसे कहां से दिया टिकट?
यमुनानगर से  इंतजार अली गुर्जर, थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठौड़, इंद्री से कुलदीप मदान, पानीपत ग्रामीण से  रघुनाथ कश्यप, टोहाना से हवा सिंह खोबड़ा, रतिया से रमेश कुमार ओड, कालांवाली से गुरजंट तिगड़ी पार्षद, आदमपुर से कृष्ण गंगवा, हिसार से रवि आहुजा, रोहतक से जितेंद्र बल्हारा, कलानौर से महेंद्र सुडाना, बादली से कृष्ण सिलाना, झज्जर से नसीब सोनू वाल्मीकि, हथीन से रविंद्र सहरावत, फरीदाबाद एनआईटी से हाजी करामत अली को मैदान में उतारा गया है.

वहीं आज़ाद समाज पार्टी (ASP) की तरफ से रादौर से मंदीप टोपरा, रेवाड़ी से मोती यादव और फरीदाबाद से निशा वाल्मीकि को टिकट दिया गया है.

हवा सिंह खोबड़ा कल ही JJP में हुए थे शामिल
टोहाना सीट से जेजेपी ने हवा सिंह खोबड़ा को मैदान में उतारा है वे एक दिन पहले जेजेपी में शामिल हुए थे. निशान सिंह और देंवेंद्र बबली के पार्टी छोड़ने के बाद टिकट के दावेदारों में उनका नाम सबसे ऊपर था. हवा सिंह खोबड़ा मार्केट कमेटी के जोनल मार्केटिंग इन्फोर्समेंट आफिसर पद पर रिटायर हो चुके है. वहीं उनके बेटे रणबीर सिंह खोबड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों की 90 सीटों में से जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी अब तक अपने 49 उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर चुकी है. प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के गठबंधन ने सरकार बनाई थी.

यह भी पढ़ें: Exclusive: AAP से गठबंधन नहीं होने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- 'हमने कोशिश की, लेकिन शायद वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget