एक्सप्लोरर

सोनीपत में फिर भूकंप के झटके! 12 दिन में तीसरी बार हिली धरती, तीव्रता 3.0

Earthquake in Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह 3:57 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है.

Sonipat Earthquake: हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह (5 जनवरी) को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रविवार को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर सोनीपत में फिर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई है. NCS (National Center for Seismology) के मुताबिक, जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर नीचे हलचल होने से भूकंप महसूस किया गया है. 

 इससे पहले साल 2024 के 25 और 26 दिसंबर को भी दो बार भूकंप आ चुका है. 25 दिसंबर को दोपहर 12.28 पर 31 सेकंड तक धरती हिली थी. उस समय भूकंप का केंद्र सोनीपत का कुंडल गांव रहा था और हरकत जमीन के नीचे पांच किलोमीटर पर हुई थी. तब रोहतक, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में भी तेज झटके महसूस किए गए थे. वहीं, 26 अक्टूबर 2024 को 9.42 पर 3 सेकंड का अर्थक्वेक आया था, जिसका केंद्र गांव प्रहलादपुर रहा था. इस बार भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा है. 

सतर्क रहने की सलाह
सोनीपत में झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. दो हफ्ते के अंदर तीन बार भूकंप आने से लोगों में चिंता दिख रही है. गनीमत रही कि तीव्रता ज्यादा न होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने चेताया है कि सतर्क रहने की बहुत जरूरत है. वहीं, प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे है और लोगों को अफवाह से बचने की अपील कर रहा है.

लगातार क्यों आते हैं भूकंप?
भू विशेषज्ञों का कहना है कि एक इलाके में कभी-कभी लगातार टैक्टोनिक गतिविधियां होती रहती हैं, जिसकी वजह से भूकंप के झटके आते रहते हैं. सोनीपत प्रशासन ने भूकंप को लेकर जागरूकता फैलाने का फैसला लिया है और इसके तहत एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. लोगों को सलाह दी जा रही है कि इमरजेंसी में खुली जगहों पर पहुंचें और इमारतों आदि से दूरी बनाएं.

यह भी पढ़ें: फतेहाबाद के टोहाना में किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- खनौरी-शंभू बॉर्डर आंदोलन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget