एक्सप्लोरर

Jhajjar: पत्नी निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड, प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

Haryana Crime News: झज्जर पुलिस ने 10 दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पत्नी ने प्रेमी और प्रवासी मजदूर के साथ मिलकर पति की हत्या की थी.

Jhajjar Crime News: हरियाणा के झज्जर जिले के महराणा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. हत्या को अंजाम देने के लिए एक प्रवासी मजदूर की भी मदद ली गई थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना 3 मार्च की बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, 10 दिन पहले महराणा गांव में खेत के पास मोहित नाम के व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित की शादी एक साल पहले हिसार जिले के धर्मखेड़ी गांव में हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी इस शादी से खुश नहीं थी. उसका पहले से ही अपने गांव के सत्यवान नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था.

ऐसे दिया हत्या को अंजाम
पत्नी इस शादी से खुश नहीं थी लिहाजा उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मारने का प्लान बनाया. सत्यवान ने अपने गांव में काम करने वाले प्रवासी मजदूर राज सूर्यवंशी को भी इस वारदात में शामिल किया. हत्या से 10 दिन पहले ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार उत्तर प्रदेश से खरीदा गया था.

2 मार्च की शाम सत्यवान और राज सूर्यवंशी महराणा गांव पहुंचे और गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर दी. पहचान छिपाने के लिए राज सूर्यवंशी को मोहित को बुलाने भेजा गया. मोहित को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया और गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकले.

पुलिस ने 10 दिन में सुलझाया मामला, तीनों आरोपी गिरफ्तार
झज्जर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्नोलॉजी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार, ब्रेजा कार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

आरोपी रिमांड पर, पुलिस जांच जारी
मृतक की पत्नी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है, जबकि सत्यवान और राज सूर्यवंशी को चार दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जांच की.

झज्जर जिले के एसीपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत से इस हत्या का खुलासा किया है. आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की है.

ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा! हरियाणा के झज्जर में 6 हजार फर्जी तलाक, यह सरकारी सुविधा पाने के लिए बड़े स्तर पर साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget