एक्सप्लोरर

बड़ा खुलासा! हरियाणा के झज्जर में 6 हजार फर्जी तलाक, यह सरकारी सुविधा पाने के लिए बड़े स्तर पर साजिश

Jhajjar News: क्रीड के जिला प्रबंधक योगेश ने पीपीपी में बदलाव कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था. खुलासा होने के बाद झज्जर में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सिस्टम लागू कर दिया गया है. 

Haryana News: बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं लेने के लिए हरियाणा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. राज्य सरकार की ओर से लागू परिवार पहचान पत्र यानी पीपीपी में छेड़छाड़ कर वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम दिखाई गई. फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की कोर्ट में चालान पेश किया है. बताया जा रहा है कि करीब छह हजार जोड़ों ने तलाक के फर्जी कागजात लगाकर फैमिली आईडी में आय कम दिखाई है.

पुलिस ने 30 नवंबर, 2024 को फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. क्रीड के जिला प्रबंधक योगेश ने पुलिस को शिकायत दी थी. शिकायत में लॉग-इन से छेड़छाड़ कर आय बदलने का आरोप लगाया गया था. जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता योगेश ने साथियों विकास और अमित के साथ मिलकर पीपीपी में बदलाव किए थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में दो अन्य आरोपियों गीता और सिकंदर का भी नाम सामने आया. पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार किया गया. फर्जीवाड़े के पांचों आरोपी अभी जेल में हैं.

गरीबों की सुविधा का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा

पुलिस ने खुलासा किया कि प्रदेश के 12 हजार परिवार पत्रों में बदलाव किया गया है. झज्जर की एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि लोगों ने फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिये पीपीपी में परिवार विभाजित करा लिया. इससे उनकी आय गरीबी रेखा के लिए निर्धारित सीमा से कम हो गई. चालान के मुताबिक तलाक का फर्जी कागजात लगाकर परिवार से अलग किया गया. फिर दूसरे सदस्य को अन्य परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया.

पीपीपी में छेड़छाड़ कर वार्षिक आय कम दिखाई

कई मामलों में एक परिवार के सदस्य को कई परिवार पहचान पत्रों में दिखाया गया है. एडीसी सलोनी शर्मा ने पुलिस के काम की सराहना की है. उन्होंने बताया कि पीपीपी छेड़छाड़ मामले में कई अन्य लोग भी रडार पर हैं. एसएससी संचालक के अलावा क्रीड पंचायत लेवल ऑपरेटर, लोकल कमेटी लेवल ऑपरेटर भी शामिल हैं. फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद झज्जर में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सिस्टम लागू कर दिया गया है. 

प्रदीप धनखड़ की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Haryana: फास्ट ट्रैक अदालतों में होगी गोवंश मामले की सुनवाई, BJP सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget