एक्सप्लोरर

Haryana: उपराष्ट्रपति पद पर सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से खुश हुए अनिल विज, बोले- 'मजबूत फैसला'

Vice President Candidate News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को मजबूत कदम बताया है.

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. इस ऐलान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इसे एक मजबूत फैसला बताते हुए तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दक्षिण भारत से उम्मीदवार उतारकर राजनीतिक संतुलन को और मजबूत किया है.

विज ने अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राधाकृष्णन ने अपनी जिम्मेदारियों का बहुत कुशलता से निर्वहन किया है… बीजेपी ने दक्षिण से उपराष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया है. उनका अनुभव और समर्पण एनडीए की एकता को और मजबूती देगा."

बीजेपी का दक्षिण भारत पर फोकस

बीजेपी संसदीय बोर्ड ने रविवार को राधाकृष्णन का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए घोषित किया गया था. बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया.

नड्डा ने राधाकृष्णन को "अनुभवी और समर्पित नेता" बताते हुए कहा कि उनका योगदान देश की राजनीति में बेहद अहम रहा है.

कई राज्यों के राज्यपाल रहे राधाकृष्णन

सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ. उनकी राजनीतिक शुरुआत आरएसएस से हुई और 1970 के दशक में वे जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति से जुड़े. बाद में 1998 और 1999 में कोयंबटूर से बीजेपी सांसद बने और संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका निभाई.

18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक वे झारखंड के राज्यपाल रहे और सभी जिलों का दौरा किया. इसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल बने और तेलंगाना व पुदुचेरी का अतिरिक्त प्रभार संभाला. कॉलेज में वे टेबल टेनिस चैंपियन, लंबी दूरी के धावक रहे और क्रिकेट व वॉलीबॉल के शौकीन हैं.

9 सितंबर को होंगे चुनाव

बता दें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त और जांच 22 अगस्त को होगी. पिछले महीने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget