एक्सप्लोरर

हरियाणा में साइबर ठगों का पर्दाफाश, फर्जी खातों से लाखों रुपये लूटे, 6 गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में छह साइबर ठगों को लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास फर्जी एटीएम कार्ड, सिम, मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूत बरामद हुए, पूछताछ जारी है.

हरियाणा के नूंह जिले में तीन अलग-अलग मामलों में लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार, दो भाइयों को 'नटराज पेंसिल कंपनी' के नाम पर घर बैठे काम दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि नूंह जिले के तिरवाड़ा गांव निवासी तौहीद और वाहिद नामक भाइयों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

फर्जी अकाउंट और बैंक कार्ड के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इन मोबाइल फोन पर दोनों भाइयों ने राजीव सिंह और पूजा देवी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखे थे. एक अन्य मामले में, फिरोजपुर धाहर गांव के निवासी मोहम्मद तस्लीम को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

तीसरे मामले में तीन लोगों को फर्जी बैंक किट, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर ठगों को बेचने के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से यूको बैंक, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक के फर्जी एटीएम कार्ड, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के सिम, रियलमी और वीवो के मोबाइल फोन बरामद हुए.

तकनीकी साक्ष्य और डिजिटल गतिविधियों की जांच जारी 

नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी मामलों में तकनीकी साक्ष्य और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आरोपियों से और जानकारी जुटा रही है.

बता दें, इससे पहले गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने फॉर्च्यूनर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की है. फिलहाल दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget