एक्सप्लोरर

Poll of Polls: हरियाणा में कांग्रेस की हवा, BJP सत्ता से बाहर, जानें AAP, JJP, INLD का हाल

Haryana Poll of Polls: हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया और अब काउंटिंग से पहले सभी की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर बनी हुई हैं.

Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. हरियाणा को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की आंधी चल रही है और पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है. वहीं, बीजेपी 10 साल बाद प्रदेश की सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है.

हरियाणा में शनिवार को विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ और अब इसके बाद 8 अक्टूबर को फाइनल नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. इससे पहले दैनिक भास्कर, ध्रुव रिसर्च, पी-मार्क, पीपुल्स पल्स, रिपब्लिक भारत Matrize, इंडिया टुडे C वोटर के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. 

दैनिक भास्कर

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 15-29 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 44-54 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा जेजेपी के खाते में एक सीट जा सकती है. इसके साथ ही आईएनएलडी के खाते में 1-5 सीट जाने का अनुमान है. वहीं, आम आदमी पार्टी को 0-1 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य के खाते में 4-9 सीटें जा सकती हैं.

ध्रुव रिसर्ज

ध्रुव रिसर्च (Dhruv Research) के एग्जिट पोल के मुताबिक भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 22-32 सीट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 50-64 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. इस एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो जेजेपी, INLD और AAP के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी. वहीं, अन्य को 2-5 सीटों पर जीत मिल सकती है. 

P-Marq 

हरियाणा चुनाव को लेकर पी-मार्क (P-Marq) एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी. इसके नतीजों के मुताबिक बीजेपी को 27-35, कांग्रेस को 51-61 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, जेजेपी, AAP के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है. वहीं, आईएनएलडी को 3-6 सीटों पर जीत मिल सकती है.

पीपुल्स पल्स

Peoples Pulse के एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी को 20-32 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस को 49-60 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. जेजेपी के खाते में 0-1 सीट, आईएनएलडी को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है. जबकि अन्य के खाते में 3-5 सीटें जाती दिख रही हैं.

Republic Bharat-Matrize

Republic Bharat-Matrize एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीटों पर जीत मिल रही है. वहीं, बीजेपी को 18-24 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक जेजेपी को 0-3 सीटें मिल सकती हैं. INLD को 3-6 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य के खाते में 2-5 सीटें जा सकती हैं.

इंडिया टुडे C वोटर एग्जिट पोल

इंडिया टुडे C वोटर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को बंपर सीटें मिलने जा रही हैं. इस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 50-58 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, बीजेपी को 20-28 सीटें मिल सकती हैं. जननायक जनता पार्टी (JJP) को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलीय के खाते में 10-14 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस या BJP, किसकी सरकार? इस एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा, जान लीजिए आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget