एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल के आकंड़ों के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदाताओं का किया धन्यवाद, कहा- ‘लोगों ने हमारी उपलब्धियों...’

Haryana Exit Poll Result 2024:पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व डिप्टी सीएम जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है. इसके साथ ही कांग्रेस की जीत का दावा किया है.

Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. वहीं प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरियाणा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं. एग्जिट पोल कल आए लेकिन मैं यह बात काफी समय से कह रहा हूं कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता में लाने का मन बना लिया है.

‘लोगों ने हमारी उपलब्धियां और BJP की विफलता देखी’
हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस 2005 से 2014 तक सत्ता में थी और लोगों ने हमारी उपलब्धियों को देखा है और जब 2014 से 2024 तक बीजेपी-जेजेपी सत्ता में थी, तो लोगों ने इसकी विफलताएं देखीं. जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय में, प्रति व्यक्ति निवेश में, कानून-व्यवस्था में, नौकरी देने में और खेल-खिलाड़ियों में नंबर एक पर था पूरे देश में, वो आज नंबर-1 हो गया बेरोजगारी में, मंहगाई में, कानून-व्यवस्था को लेकर ऐसा प्रतित होता है कानून व्यवस्था है ही नहीं. बदमाश बेखौफ होकर फिरौती मांगते है, लूटते है और हत्याएं हो रही है. रेप के केस बढ़ रहे हैं. जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया उनको भी न्याय नहीं मिल रहा.

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह के तीसरे बार सरकार बनाने के दावे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी झूठ की दुकान है वो सुबह झूठ बेचना शुरू करते हैं. वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के दावे कि सरकार बनेगी उसकी चाबी हमारे पास रहेगी, इसपर हुड्डा ने कहा कि आठ अक्टूबर को पता लग जाएगा, उनकी चाबी खो गई है.

एग्जिट पोल पर क्या बोले अभय सिंह चौटाला? 
वहीं सिरसा के ऐलनाबाद विधानसभा सीट से INLD उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल में हमेशा ही पुराने आंकड़े दिखाए जाते हैं. एग्जिट पोल तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी आया था जिसमें कांग्रेस की जीत दिखाई थी लेकिन बनी बीजेपी की सरकार. 8 अक्टूबर को एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगी और जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे भी ध्वस्त हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘हाथ बदलेगा हालात की बात...’, एग्जिट पोल के आंकड़ों पर कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget