एक्सप्लोरर

Haryana Election Exit Poll 2024: हरियाणा में एग्जिट पोल में BJP को लगा झटका तो अनिल विज क्या बोले?

Haryana Election Exit Poll 2024: हरियाणा में ज्यादातर एग्जिट पोल मेंकांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि अनिल विज ने इसे खारिज करते हुए कहा कि 8 अक्टूबर (नतीजों) को बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

Haryana Election Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए किए गए तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है. सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. इस एग्जिट पोल को बीजेपी के नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ''एग्जिट पोल कई बार आ चुके हैं. हरियाणा में बीजेपी जीत रही है और बीजेपी ही सरकार बनाएगी.''

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल कुछ भी कहे, बहुमत से तीसरी बार बीजेपी की सरकार ही बनेगी. दो दिन तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुश होंगे, दो दिन बाद नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी."

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा?

बीजेपी नेताओं के दावों के बीच कांग्रेस ने कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने जा रही है. भपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार (5 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस के पक्ष में हरियाणा में लहर चल रही है, भारी बहुमत से कांग्रेस जीतेगी. सीटों के बारे में तो मै नहीं कह सकता, लेकिन हमारी 60 ,70 से ज्यादा सीटें आएंगी.

किस एग्जिट पोल में क्या है दावा?

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 44 से 54, बीजेपी को 15 से 29, जेजेपी-एएसपी गठबंधन को 0 से 1, आईएनएलडी-बीएसपी को एक से 5, आप को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिल सकती है.

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक, कांग्रेस को 55 से 62, बीजेपी को 18 से 24, जेजेपी को 0 से 3, आईएनएलडी को 3 से 6 और अन्य को 2 से पांच सीटें मिल सकती है.

इंडिया टुडे सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 50 से 58, बीजेपी को 20 से 28, जेजेपी को 0 से 2 और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती है.

हरियाणा में पिछले 10 सालों से बीजेपी की सरकार है. यहां अगर एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदले तो हरियाणा में कांग्रेस का 10 साल का सूखा खत्म हो जाएगा. 

हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को नतीजे, जानें- कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget