एक्सप्लोरर

हरियाणा में बेरोजगारी की मार! सफाई कर्मचारी की पोस्ट के लिए हजारों BA-MA डिग्री वालों ने भरा फॉर्म

Haryana Employment News: हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्ड, निगमों और नगर निकायों में सफाई कर्मचारी की 15 हजार की नौकरी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट सहित 3.95 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

Haryana News: हरियाणा में बेरोजगारी इस कदर बढ़ रही है कि सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए भी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में होड़ मची हुई है. प्रदेश की बीजेपी सरकार भले ही युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के अनेक दावे करती हो, लेकिन हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के पास सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए पहुंचे आवेदनों से शिक्षित युवाओं की चिंता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 6 अगस्त से दो सितंबर 2024 तक आवेदन मांगे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि संविदा पर सफाई कर्मचारी बनने के लिए 46 हजार से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने आवेदन किया है. जबकि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता महज आठवीं पास मांगी गई थी.

3.95 लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों और नगर निकायों में सफाई कर्मचारी की 15 हजार की नौकरी के लिए छह हजार से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट और 40 हजार ग्रेजुएट के साथ 12वीं पास 1.2 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ऐसे में  कुल 3.95 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. बता दें, केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार साल 2024 में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़ी है.

साल 2024 में हरियाणा में बढ़ी बेरोजगारी दर
बीते 16 अगस्त को जारी पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे के अनुसार, हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 15-29 साल के लोगों में बेरोजगारी दर अप्रैल से जून 2024 की तिमाही में बढ़कर 11.2% तक पहुंच गई है, जबकि साल की पहली तिमाही, जनवरी-मार्च में बेरोजगारी 9.5% थी. 15 से 29 साल की महिलाओं की बेरोजगारी दर भी जनवरी-मार्च में 13.9% की तुलना में अप्रैल-जून में बढ़कर 17.2% हो गई. शहरी क्षेत्रों में सभी आयु समूहों की बेरोजगारी दर भी बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के दंगल से BJP ने बबीता फोगाट को किया आउट, समझें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget