एक्सप्लोरर

Haryana Election: 1561 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, लाडवा सीट पर CM सैनी का 23 उम्मीदवारों से मुकाबला

Haryana Assembly Elections 2024: 16 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है जिसके बाद चुनाव आयोग प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करेगी. फिलहाल पर्चा वापस लेने से पहले का आंकड़ा जारी किया गया है.

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1561 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय शामिल हैं. यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल (Pankaj Aggarwal) ने दी. राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से भिवानी में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार हैं जबकि नांगल चौधरी क्षेत्र में सबसे कम 9 उम्मीदवार हैं. 

लाडवा सीट पर सीएम समेत 24 उम्मीदवार

हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर थी. जबकि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई. 16 सितंबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं. वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के जिस लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वहां 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. 

जींद जिले के जुलाना से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जहां कांग्रेस की प्रत्याशी और रेस्लर विनेश फोगाट, आप की कविता दलाल और बीजेपी के  योगेश बैरागी के बीच कड़ी टक्कर है. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सीट उचाना कलां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह से हैं जहां 30 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

भूपेंद्र हुड्डा की सीट पर 12 प्रत्याशी

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के गढ़ी सांपला-किलोली से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि सिरसा के ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला दांव आजमा रहे हैं. यहां 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. उधर, पंकज अग्रवाल ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, वे 16 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके बाद राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. 

बीजेपी की हैट्रिक की कोशिश

2014  में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 1169 थी. बीजेपी सत्ता की हैट्रिक बनाने का प्रयास कर रही है तो वहीं मैदान में विपक्षी दलों में कांग्रेस, आप, जेजेपी-एएसपी और इनेलो-बीएसपी शामिल है. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

ये भी पढे़ें - हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार कौन? पास में है 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget