एक्सप्लोरर

Haryana Election Result 2024: हरियाणा फिर सही साबित हुई पुरानी सियासत! बार-बार दोहराया जा रहा इतिहास

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 48 सीट पर और कांग्रेस 34 सीट पर आगे है. जबकि हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 33 सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. लेकिन सबसे खास बात ये है कि फिर से राज्य में एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होते हुए नजर आ रहे हैं.

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. टीवी चैनलों पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने बाद में तेजी से बढ़त बना ली. शुरूआती रुझानों से तो ऐसा लगा कि एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होंगे और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी. लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया तो स्थिति बदलती गई.

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 48 सीट पर और कांग्रेस 34 सीट पर आगे है. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है. जबकि अगर बीते शनिवार के टीवी चैनल्स के सर्वे के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा बिल्कुल ही उलट दिखता है. लगभग हर सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलते हुए नजर आ रहा था.

Julana Election Result: जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस को झटका देने वाली खबर, विनेश फोगाट पीछे

एग्जिट पोल गलत साबित
लेकिन यह एक बार फिर से हरियाणा में एग्जिट पोल गलत साबित हुआ है. 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान भी ऐसा ही हुआ था. तब एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए थे लेकिन रिजल्ट आया तो गलत साबित हो गया. हालांकि तब इंडिया टुडे एक्सिस का सर्वे कुछ हद तक सही रहा था लेकिन अन्य सर्वे पूरी तरह गलत साबित हो गए थे. इस बार भी ऐसा ही नजर आ रहा है.

बीते चुनाव के नजीतों पर गौर करें तो एनडीए को 90 में से 32 से 44, यूपीए को 30 से 42, और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. लेकिन जब चुनाव का रिजल्ट आया तो बीजेपी को 40, कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10, निर्दलीय को 7 और इनेलो को एक सीट मिली थी. बिल्कुल ऐसे ही फिर से हरियाणा में इतिहास दोहराया जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget