एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP हुई और मजबूत, 50 तक पहुंचा आंकड़ा, दो निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

Haryana Election Results: गन्नौर सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि मैं बीजेपी सरकार का समर्थन कर रहा हूं. गन्नौर की सभी 36 बिरादरी ने मुझे वोट दिया है.

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मंगलवार (8 अक्टूबर) को कांग्रेस की उम्मीदों को तोड़ते हुए और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर कर शानदार जीत दर्ज की. इस बीच निर्दलीय विधायक राजेश जून और देवेंद्र कादियान ने हरियाणा में बीजेपी को अपना समर्थन दिया है. सूत्रों की मानें तो निर्दलीय विधायक सावित्री जिन्दल भी बीजेपी को ही समर्थन देंगी.

हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने बीजेपी को समर्थन देते हुए कहा, ''मैं बीजेपी सरकार का समर्थन कर रहा हूं. गन्नौर की सभी 36 बिरादरी ने मुझे वोट दिया है और उनकी आकांक्षाएं सरकार में शामिल होकर ही पूरी हो सकती हैं.''

बीजेपी में सभी मेरे परिवार की तरह हैं-देवेंद्र कादियान

उन्होंने आगे कहा, ''गन्नौर के विकास के लिए हम बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं. पहले मैं बीजेपी में था और सभी मेरे परिवार की तरह हैं. मैं पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं सरकार का समर्थन करूंगा.''

राजेश जून ने क्या कहा?

निर्दलीय विधायक राजेश जून ने कहा, "बीजेपी का पक्ष लेते हुए मैंने अपने क्षेत्र के लोगों के विकास को ध्यान में रखते हुए बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दिया है. मुझे उम्मीद है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार मेरे क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगी."

देवेंद्र कादियान को कितना वोट?

बता दें कि 8 अक्टूबर को आए नतीजों में गन्नौर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने जीत दर्ज की है. इन्हें कुल 77 हजार 248 वोट मिले. इन्होंने 35 हजार 209 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा रहे, जिन्हें कुल 42 हजार 39 वोट मिले. 

राजेश जून ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया

प्रदेश की बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने जीत दर्ज की है. राजेश जून को कुल 73 हजार 191 वोट मिले. उन्होंने 41 हजार 999 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के दिनेश कौशिक को हराया. दिनेश कोशिक को कुल 31 हजार 192 वोट मिले. 

सावित्री जिंदल को कितना वोट?

इसके अलावा हिसार विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल को जीत मिली. इन्हें कुल 49 हजार 231 वोट मिले. इन्होंने 18 हजार 941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास दूसरे स्थान पर रहे. इन्हें कुल 30 हजार 290 वोट हासिल हुए. इस सीट पर बीजेपी के कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे. कमल गुप्ता को 17 हजार 385 वोट मिले.

हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटें?

बता दें कि 8 अक्टूबर को घोषित नतीजों के मुताबिक बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है. कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है. जबकि INLD के 2 उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे. वहीं, तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव में बाजी मारी.

ये भी पढ़ें:

Watch: बेटे की हार पर रो पड़े कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर से उम्मीदवार थे भव्य बिश्नोई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget