एक्सप्लोरर

आखों का जांच शिविर लगवाकर फंसे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

Assembly Election: विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद हरियाणा में आचार संहिता लागू हो गयी है. इस बीच, पूर्व मंत्री और टोहाना विधायक देवेंद्र बबली की शिकायत चुनाव आयोग से की गयी.

Haryana Assembly Election: जेजेपी छोड़ चुके हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. देवेंद्र बबली पर आरोप है कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से नेत्र जांच शिविर लगवा रहे हैं. फतेहाबाद के टोहाना विधायक की शिकायत रिटर्निंग अधिकारी प्रतीक हुड्डा से की गयी थी. शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने विधायक को नोटिस भेजकर 48 घंटों में जवाब मांगा है. जवाब देने का अंतिम दिन 28 अगस्त है. बता दें कि देवेंद्र बबली 'जागो दिशा' सही सोच' नाम से अपना गैर राजनीतिक संगठन चलाते हैं.

जागो दिशा सही सोच संगठन के बैनर तले उन्होंने समाज सेवा करते करते राजनीति में कदम रखा था. हाल ही में देवेंद्र बबली ने जेजेपी से नाता तोड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने संगठन के तहत मुफ्त शिविर लगाने, खिलाड़ियों के लिए खेल किटों का प्रबंध करने और लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजने का काम शुरू किया. आचार संहिता उल्लंघन मामले में देवेंद्र बबली को नोटिस जारी हो गया. 

पूर्व मंत्री से चुनाव आयोग ने क्यों मांगा जवाब?

देवेंद्र बबली ने नोटिस मिलने के बाद बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि जागो दिशा सही सोच संगठन 15 सालों से जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहा है. अभी तक किसी पार्टी से उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं. संगठन के बैनर तले काम से जरूरतमंदों का भला हो रहा है. उन्होंने विपक्षी दल के नेता पर बेबुनियाद शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया. 

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद टोहाना विधायक देवेंद्र बबली ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया था. हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा. 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है. 13 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 सितंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में बीजेपी नहीं दोहराएगी एमपी-राजस्थान वाला फॉर्मूला? सामने आई बड़ी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget