एक्सप्लोरर

'हरियाणा जैसा जादू महाराष्ट्र और झारखंड में....', एग्जिट पोल के आंकड़ों पर उदय भान का बड़ा बयान

Elections 2024: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता उदय भान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होगा, तो दोनों जगह 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी.

Elections 2024 News: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उदय भान ने कहा कि एग्जिट पोल अलग-अलग रुझान दिखा रहे हैं, कोई 'एनडीए' को बढ़त, तो कोई 'इंडिया' गठबंधन को आते हुए दिखा रहे हैं, ये उनके मनोरंजन का साधन बन चुके हैं.

उदय भान ने आगे कहा कि हरियाणा में सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बना रही थी, लेकिन जादू हो गया. ऐसे में हरियाणा जैसा जादू महाराष्ट्र और झारखंड में नहीं हो जाए. अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होगा, तो दोनों जगह 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी.

जेपी नड्डा के बयान पर किया पलटवार

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांग्रेस शासित हिमाचल सरकार पर निशाना साधने पर उन्होंने कहा कि वह (BJP) अपने दोषों को छिपाते हैं, यह नहीं बताएंगे कि जब जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री थे, उस समय बिजली विभाग का कितना पैसा बकाया था. सारी परेशानी उन्हीं के समय की है, कांग्रेस के शासन को बहुत कम समय हुआ है. वो खुद जिसके लिए दोषी हैं, उसके लिए कांग्रेस को दोष दे रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर और बदनाम करने की साजिश रच रही है, जो भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए, हिमाचल के मुख्यमंत्री कर रहे हैं. बीजेपी निशाना साध रही है कि कांग्रेस खटाखट की बात करती थी, लेकिन अब हिमाचल के हालात ठीक नहीं हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सारी चीजें सामने आएंगी, तो उसमें बीजेपी की ही भागीदारी मिलेगी. सारी गड़बड़ी उनकी सरकार के समय हुई थी. 

‘14 सीटों को लूज करने की बात कही गई’ 
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजों से पहले हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को एक मैसेज मिला था, जिसमें कांग्रेस के 14 सीटों को लूज करने की बात कही गई थी. मैसेज में दावा किया गया था कि बीजेपी 14 विधानसभा सीटों के ईवीएम को हैक करके जीत दर्ज करेगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके बारे में दीपक बावरिया को पता है, सबूत पेश करने के समय पर देखा जाएगा कि मैसेज किसने भेजा था, हम उसका नाम उजागर नहीं कर सकते, अगर ऐसा करेंगे को उसकी जान को खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा का राज्य गीत चुनने के लिए नए सिरे से कवायद, कमेटी का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget