एक्सप्लोरर

हरियाणा में महिलाओं को कब से मिलेंगे 2100 रुपये? CM नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार है जो बोलती है उसे पूरा करती है और नहीं बोलते उसे भी करने का काम हमारी सरकार करती है.

Haryana News: हरियाणा में बहुमत के साथ चुनकर आई बीजेपी सरकार में अब तक महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने की योजना धरातल पर लागू नहीं हुई है. वहीं अब इस योजना को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा अपडेट दिया है.

कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमने वादा किया था और हम बहनों को 2100 रुपये देने का काम करेंगे. अभी बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर अधिकारियों ने पूरी प्लानिंग कर ली है. इसमें बजट का प्रावधान हो जाएगा और इसके होते ही बहनों को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा." 

 

इसके साथ ही सीएम सैनी ने यभी कहा, "ये कांग्रेस की सरकार नहीं है जो बोलते हैं उसे पूरा नहीं करते. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार है जो बोलती है उसे पूरा करती है और नहीं बोलते उसे भी करने का काम हमारी सरकार करती है."

सभी वादे पूरे होंगे- मोहन लाल बड़ौली
मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, "बीजेपी ने जो वादे किए हैं उसे निश्चित ही पूरा किया जाएगा. सरकार का बजट आने दीजिए. मैं विश्वास दिलाता हूं कि महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे और जो वादे बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान किए थे, वह सभी पूरे किए जाएंगे."

कांग्रेस ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप
वहीं महिलाओं को 2100 रुपये देने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. भूपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हरियाणा में हवा हवाई सरकार चल रही है, जो जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं देती. बीजेपी सरकार ने चुनाव के समय किए गए अपने किसी वादे को 100 दिन में पूरा नहीं किया. महिलाओं को 2100 रुपये महीना नहीं मिला, 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर नहीं मिला, 2 लाख युवाओं को नौकरी नहीं मिली."

उन्होंने आगे लिखा, "बीजेपी ने किसानों के साथ भी धोखा किया. चुनाव से पहले बीजेपी किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का रेट देने का वादा किया, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों को एमएसपी तक नहीं मिली."

ये भी पढ़ें

Haryana: रेखा गुप्ता के CM बनने के लिए 22 दिनों से अपना शरीर तपा रहा जींद का युवक, 24 घंटे खड़े होकर की प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget