एक्सप्लोरर

हरियाणा में सैनी बने सिकंदर, 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर ले सकते हैं CM पद की शपथ

Haryana Election Results 2024: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री की शपथ 12 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन हो सकती है. बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को ही अपना सीएम चेहरा बनाया था.

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा के अब तक के रुझानों या नतीजों में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ नजर आ रहा है. इस बीच खबर है कि हरियाणा में 12 अक्टूबर को बीजेपी की नई सरकार का शपथ हो सकता है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. 12 अक्टूबर को विजयादशमी है. चुनाव के नतीजों पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये सब पीएम मोदी की वजह से हुआ है.

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ''मैं हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता को तीसरी बार बीजेपी के कामों पर मोहर लगाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. ये सब सिर्फ पीएम मोदी की वजह से है. उनके नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने मुझसे बात की और अपना आशीर्वाद दिया, मुझे विश्वास था कि हरियाणा के गरीब, किसान, महिलाओं और युवा मुझे आशीर्वाद देंगे. इसी हौसले से मैं कह रहा था कि प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी"

नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री होंगे

गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से एक बार फिर कहा गया है कि नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि पार्टी ने चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को अपनी सीएम चेहरा घोषित कर दिया था. बीजेपी ने मंगलवार (8 अक्टूबर) को विश्वास जताया कि वह हरियाणा में ऐतिहासिक विजय हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचने जा रही है.

लाडवा सीट से नायब सिंह सैनी की जीत

कुरुक्षेत्र में लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार सैनी को इस सीट पर कुल 70 हजार 177 वोट मिले. उन्होंने 16 हजार 54 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मेवा सिंह दूसरे नंबर पर रहे. मेवा सिंह को कुल 54 हजार 123 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा को कुल 11 हजार 191 वोट मिले.

हरियाणा के रुझानों या नतीजों में बीजेपी को बहुमत

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार (8 अक्टूबर) को जारी मतगणना के रुझानों या नतीजों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी राज्य की 90 में से 50 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है.

ये भी पढ़ें:

वो सीट जहां मात्र 39 वोटों से हुई हार-जीत, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को मिली शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget