एक्सप्लोरर

वो सीट जहां मात्र 32 वोटों से हुई हार-जीत, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को मिली शिकस्त

Uchana Kalan Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. पार्टी 2014 और 2019 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई दिखाई दे रही है.

Uchana Kalan Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 2019 में किंगमेकर रहे जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को उचाना कलां से करारी हार का सामना करना पड़ा है. वो पांचवें स्थान पर रहे.

इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में जीत हार का अंतर मात्र 32 वोटों का रहा. यहां बीजेपी के देवेंद्र अत्री ने जीत हासिल की. उन्हें 48968 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले. पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.

तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र घोघड़िया रहे. उन्हें 31456 वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार विकास को 13458 वोट मिले. वहीं दुष्यंत चौटाला को 7950 वोट मिले.

राज्य में किसे कितनी सीटें?

शाम के साढ़े चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 29 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 20 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 27 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 9 पर आगे है. दो सीटों पर आईएनएलडी आगे है.

वहीं हिसार से देश की सबसे अमीर महिला उद्योगपति सावित्री जिंदल समेत 3 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है. सबसे बुरा हाल जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का है, जो खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. उसे 0.90 फीसदी वोट मिले. पिछले चुनाव में जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

पिछले कुछ चुनावों का रिजल्ट

2019 के चुनाव में इस सीट से दुष्यंत चौटाला ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 92,504 वोट मिले थे. तब चौटाला न बीजेपी की उम्मीदवार प्रेमलता सिंह को हरा दिया था. वहीं 2014 के चुनाव में बीजेपी के प्रेमलता सिंह ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने दुष्यंत चौटाला को हराया था. 2009 में इस सीट से ओम प्रकाश चौटाला ने जीत दर्ज की थी. उन्हें बीरेंद्र सिंह को हराया था. 2005 में इस सीट से बीरेंद्र सिंह विधायक चुने गए थे. 

हरियाणा में सैनी बने सिकंदर, 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर ले सकते हैं CM पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget