एक्सप्लोरर

हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर, इस नेता को उपाध्यक्ष की कमान

Haryana Assembly Speaker: प्रोटेम स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह कादियान ने हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी. इस बीच हरविंदर कल्याण को स्पीकर चुना गया.

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक हरविंदर कल्याण को शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुन लिया गया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि बीजेपी विधायक रणबीर गंगवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया. कल्याण करनाल जिले के घरौंडा से तीन बार के विधायक हैं. वहीं उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) पद के लिए डॉ. कृष्ण मिड्ढा चुने गए. कृष्ण मिड्ढा जींद से विधायक हैं.

हरविंदर कल्याण के अध्यक्ष पद संभालने पर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस विधायकों, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) विधायक आदित्य देवी लाल और अर्जुन चौटाला और कई अन्य विधायकों ने बधाई दी.

रघुवीर सिंह कादियान ने दिलाई विधायकों को शपथ

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को 15वीं राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी गई. प्रोटेम स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह कादियान ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी.

नायब सिंह सैनी के बाद उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों अंबाला कैंट से सात बार के विधायक अनिल विज, इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल, गोहाना विधायक अरविंद शर्मा और रादौर विधायक श्याम सिंह राणा को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलायी.

संस्कृति और अंग्रेजी में ली शपथ

 मंत्रियों में बरवाला विधायक रणबीर गंगवा, नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी, तोशाम विधायक श्रुति चौधरी, अटेली विधायक आरती सिंह राव, तिगांव विधायक राजेश नागर और पलवल विधायक गौरव गौतम को शपथ दिलायी गयी.  बेदी ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली.

मंत्रिपरिषद के बाद महिला विधायकों को शपथ दिलायी गई. इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बिमला चौधरी, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, बीजेपी विधायक कृष्णा गहलावत, कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी, कांग्रेस विधायक पूजा, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, बीजेपी विधायक शक्ति रानी शर्मा, कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक और कांग्रेस विधायक एवं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट शामिल थीं. 

विनेश फोगाट का दिखा अलग अंदाज

खेल जर्सी पहने फोगाट ने शपथ लेने के बाद 'जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा' कहा. पांच अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 48 ने सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस ने 37 सीट जीतीं. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीट जीतीं और तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए.

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दो दिन रहने वाली है छुट्टी, सैलरी को लेकर भी बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget