एक्सप्लोरर

AAP ने हरियाणा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, BJP के बागियों को भी टिकट

Haryana Assembly Poll 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट मंगलवार को जारी की है. इसमें BJP के बागियों को भी टिकट दिया गया है. आज AAP ने दो सूची जारी की है.

Aam Aadmi Party List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है. इसमें BJP के बागियों को भी टिकट दिया गया है. आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. आज दो सूची जारी की गई है, पहले में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं और दूसरे में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं.

आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची में भी भाजपा-कांग्रेस के बागियों का नाम शामिल है. भाजपा से आज ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सतीश यादव और सुनील राव को AAP ने अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस से आज ही AAP में शामिल हुए भीम सिंह राठी भी उम्मीदवार बनाया है. आप ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के सामने भी उम्मीदवार उतार दिया है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से उम्मीदवार बनाया गया है. सिंह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ‘आप’ में शामिल हुए थे. सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. 

नयी सूची के अनुसार, रीता बामनिया को साढौरा, किशन बजाज को थानेसर और हवा सिंह को इंद्री से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल और बरवाला से छत्रपाल सिंह को टिकट दिया है. सूची के अनुसार, जवाहर लाल बावल से, प्रवेश मेहता फरीदाबाद और अबाश चंदेला तिगांव से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने एक बयान में कहा कि बरवाला से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह सोमवार को भाजपा छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए थे.

‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर कोई सहमति न बन पाने के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा.

कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर क्या कहा?

कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर ‘आप’ की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा था, ‘‘मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि हम पहले दिन से ही सभी 90 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं. चुनावों के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है इसलिए इंतजार खत्म हो गया है.’’
‘आप’ के एक अन्य नेता संजय सिंह ने कहा था कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

इससे पहले सोमवार को, गुप्ता ने कहा था कि अगर कांग्रेस शाम तक समझौता नहीं कर पाती है तो ‘आप’ सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी. दोनों दलों के बीच बातचीत इस मुद्दे पर अटक गयी कि ‘आप’ कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी 10 सीट मांग रही थी जबकि कांग्रेस ने उसे केवल पांच सीटों की पेशकश की थी. कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट दी थी, जिस पर उसकी हार हुई थी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती में ध्वस्तीकरण नहीं करने का दिया निर्देश, जानें क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget