एक्सप्लोरर

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती में ध्वस्तीकरण नहीं करने का दिया निर्देश, जानें क्या कहा?

Delhi News: दिल्ली की लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी को मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती में ध्वस्तीकरण नहीं करने का निर्देश दिया है. यहां के लोगों से पांच दिनों में अपने घर खाली करने को कहा गया था.

Atishi News: दिल्ली की लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने मंगलवार को विभाग को दक्षिणपूर्व दिल्ली की मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती में ध्वस्तीकरण नहीं करने निर्देश दिया और ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. पीडब्ल्यूडी ने पिछले सप्ताह पुराने बारापुला ब्रिज क्षेत्र में नोटिस चिपकाकर वहां के लोगों से पांच दिनों में अपने घर खाली करने को कहा था.

वहीं, झुग्गी बस्ती निवासियों ने वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाने तक वहां से जाने से इंकार कर दिया है. विभाग को दिये निर्देश में आतिशी ने कहा कि एजेंसी (पीडब्ल्यूडी) ने बारापुला पुल के समीप स्थित मद्रासी कैंप को खाली करने और वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि विभाग के नोटिस के संबंध में कई विसंगतियां हैं.

उन्होंने कहा कि यह डीयूएसआईबी (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) द्वारा अधिसूचित जे जे क्लस्टर (झुग्गी झोपड़ी बस्ती) है. इसलिए उसके बाशिंदों को किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पूर्व पुनर्वास का अधिकार है. डीयूएसआईबी अधिसूचित बस्तियों की सूची दर्शाती है कि जिस जमीन पर यह जे जे क्लस्टर है वह रेलवे की जमीन है न कि पीडब्ल्यूडी की.

उन्होंने कहा कि उक्त जेजे क्लस्टर पर पीडब्ल्यूडी की ध्वस्तीकरण की कोई भी कार्रवाई ‘अवैध’ होगी. मंत्री ने कहा, ‘‘ इसलिए निर्देश दिया जाता है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा ऐसी कोई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाए. यदि पीडब्ल्यूडी के कोई अधिकारी उक्त जेजे क्लस्टर में तोड़फोड़ करते हैं तो वे अनुशासनात्मक कार्रवाई के पात्र होंगे.’’ बाद में आम आदमी पार्टी (आप) ने इस नोटिस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. आप की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी गरीब लोगों की जमीन को तहस-नहस करना चाहती है. 

उन्होंने कहा कि वे गरीब-विरोधी लोग हैं और आप को बदनाम करना चाहते हैं. चाहे अदालत हो या रोड, आप हमेशा गरीब लोगों के साथ खड़ी रहेगी. आप विधायक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अधिकारियों को नोटिस चिपकाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह जमीन रेलवे की है, लेकिन उपराज्यपाल ने पीडब्ल्यूडी पर बेदखली नोटिस चिपकाने का दबाव बनाया.

इसे भी पढ़ें: जंगपुरा में झुग्गी खाली करने के PWD के नोटिस का बीजेपी ने किया विरोध, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश के बाद अब मुश्किलें बढ़ाएगी उमस, गर्मी से भी हाल होगा बेहाल; IMD ने दी चेतावनी
दिल्ली में बारिश के बाद अब मुश्किलें बढ़ाएगी उमस, गर्मी से भी हाल होगा बेहाल; IMD ने दी चेतावनी
दिल्ली में पुलिसिंग का नया प्लान, अब सड़क पर ज्यादा दिखेंगे अफसर, ट्रैफिक और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
दिल्ली में पुलिसिंग का नया प्लान, अब सड़क पर ज्यादा दिखेंगे अफसर, ट्रैफिक और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
उम्र कम... गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
Bharat Bhhagya Vidhata BO Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
Video: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
Embed widget