एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस की लिस्ट में सबसे अधिक जाट उम्मीदवार, जानें- किस समाज से कितने कैंडिडेट?

Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने जाट समुदाय के बाद सबसे अधिक संख्या में ओबीसी उम्मीदवार को मौका दिया है. इसमें यमुनागर से रमन त्यागी, अटेली से अनिता यादव, नारनौल से राव नरिंदर सिंह को टिकट दिया है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है. कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान के बीच पार्टी ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कांग्रेस ने चुनाव मैदान में जिन उम्मीदवारों को उतारा है, उनमें जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. पार्टी ने जाट समुदाय से सबसे अधिक 35 उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतारा है.

कांग्रेस ने जाट समुदाय से आने वाले नेता चौधरी निर्मल सिंह को अंबाला सिटी से उम्मीदवार बनाया है. कैथल से जाट समुदाय से आने वाले आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है. ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है. 

कांग्रेस से ओबीसी के कितने उम्मीदवार?

कांग्रेस ने जाट समुदाय के बाद सबसे अधिक संख्या में 20 ओबीसी उम्मीदवार को मौका दिया है. इसमें यमुनागर से रमन त्यागी, अटेली से अनिता यादव, नारनौल से राव नरिंदर सिंह को टिकट दिया है. इसके साथ ही 4 ब्राह्मण चेहरों को पार्टी ने टिकट दिया है. इनमें बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, बादली से कुलदीप वत्स को मौका दिया है. 

वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के 5 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इनमें नूंह से आफताब अहमद को टिकट दिया गया है. पुन्हाना से मो. इलियास को टिकट मिला है.
 
हरियाणा के कांग्रेस उम्मीदवारों का जातीय समीकरण

  • जाट- 35
  • ओबीसी- 20
  • ब्राह्मण-4
  • बनिया- 2
  • अल्पसंख्यक- 5
  • पंजाबी- 6
  • राजपूत-1
  • एससी- 17
  • कुल-90

हरियाणा में जातिगत मत प्रतिशत (लगभग)

  • ओबीसी - 28%
  • जाट - 22%
  • अनुसूचित जाति - 19%
  • ब्राह्मण- 12%
  • मुस्लिम- 5%
  • पंजाबी- 4%
  • ठाकुर- 3%
  • वैश्य- 2.5%
  • सिख- 2.5%
  • अन्य- 2 %

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा, लेकिन उसने कई नेताओं के बेटों पर दरियादिली दिखाते हुए उन्हें टिकट दिया है. उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 89 सीट पर जातीय समीकरणों का ख्याल रखते हुए उम्मीदवार घोषित किए हैं. वहीं, एक सीट गठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा भंग, राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब CM सैनी नहीं ले सकेंगे नीतिगत फैसले

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget