एक्सप्लोरर

'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है, अब हरियाणा में...', चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा

Haryana Assembly Elections 2024: सीएम नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में इस बार भी बीजेपी की लहर है और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है. कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बूढ़ी हो चुकी है. 

सोनीपत पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने हमला बोलते हुए कहा, "भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में हुए भ्रष्टचार और दंगों को कोई भी नहीं भूला है. कांग्रेस के राज में हुआ मिर्चपुर कांड सभी को याद है."

'तीसरी बार बनाएंगे सरकार'
इसके अलावा मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार भी बीजेपी की लहर है. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि हरियाणा बीजेपी में कोई भी बगावत नहीं है, जिसे पीएम मोदी और बीजेपी आलाकमान ने कमल का फूल देकर भेजा है वही हमारा उम्मीदवार है. एक सीट पर एक ही प्रत्याशी उतार सकते थे. 

'जो वादे किए उसे पूरा करेंगे'
बीजेपी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का विजय संकल्प पत्र ऐतिहासिक है, जो हमनें संकल्प पत्र में घोषणा की उन्हें पूरा करेंगे. सीएम सैनी ने कहा कि एक लाख 35 हजार लोगों के सुझाव लेकर ये विजय संकल्प पत्र जारी किया गया है.

'कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पिटारा'
वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झूठ का पिटारा बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के साथ झूठ बोलने का काम किया है. कांग्रेस अपने घोषणापत्र को डस्टबिन में फेंकने का काम करती थी.

वहीं गन्नौर से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कि उन्होंने जवानी में कोई काम नहीं किया और अब बुढ़ापे में कुलदीप शर्मा को राम नाम लेकर घर बैठने का काम करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली चुनावी रैली, हरियाणा में बढ़ाएंगे AAP कार्यकर्ताओं का जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget