एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में किसान, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Haryana Election 2024: किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि महापंचायत में देशभर से किसान नेता जुटेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन में शहीद हुए किसानों का बदला वोट की चोट से होगा.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसान संगठन बीजेपी के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक दल के किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. 15 सितंबर को जींद के उचाना कलां किसानों ने महापंचायत बुलाई है.

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बीजेपी सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी का जोरदार विरोध किया जाएगा. किसान संगठन किसी भी पार्टी के लिए वोटों की अपील नहीं करेंगे. 

उन्होंने आगे कहा, ''हरियाणा से बीजेपी को साफ करने का काम करेंगे. किसान महापंचायत में देशभर से बड़े किसान नेता जुटेंगे. किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों का बदला वोट की चोट से होगा.'' 

अभिमन्यु कोहाड़ ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के राजनीतिक शुरुआत को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''देश के स्टार पहलवानो को नई शुरुआत पर बहुत बहुत बधाई. दोनों ने हमारे आंदोलन में जो सहयोग किया, उसे भुलाने वाले नहीं हैं. हम गैर राजनीतिक दल के नेता उनके लिए वोट की अपील नहीं करेंगे.''

इससे पहले अभिमन्यु कोहाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मन में एक सवाल है कि राजनीति में ऐसा क्या रस है जिसके सामने समाज का समर्थन, स्नेह व आशीर्वाद भी फीके पड़ जाते हैं? मन में यह सवाल काफी देर से चल रहा था, सोच रहा था कि लिखूं या न लिखूं, फिर सोचा कि मन में आई हुई बात बयां जरूर करनी चाहिए तो लिख ही दिया.

किसान नेता 5 सितंबर को भी एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा, ''किसान-मजदूर भाइयों, याद है या भूल गए? सोचा एक बार फिर याद दिला दें कि बीजेपी नेताओं ने किस तरह किसानों, मजदूरों व आंदोलनकारियों को अपमानित करने का कार्य किया था। विधानसभा चुनाव में इन तानाशाही व निरंकुश लोगों का ब्याज समेत हिसाब-किताब करना है.''

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में मतदान होंगे, जबकि 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी से उम्मीद हार चुके बजरंग पूनिया का बृजभूषण सिंह को कड़ा जवाब- जो विनेश फोगाट के...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget