एक्सप्लोरर

उचाना कलां सीट पर बृजेंद्र सिंह देंगे दुष्यंत चौटाला को टक्कर, पहले मां हार चुकी चुनाव, BJP से कौन हैं?

Haryana Election 2024: उचाना कलां सीट हॉट सीट बन गई है. इस सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बीजेपी के पूर्व सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है. उन्हें जींद की उचाना कलां सीट से मैदान में उतारा गया है. बृजेंद्र सिंह इसी साल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

दूसरी तरफ से पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला भी इसी सीट से मैदान में हैं. इसकी वजह से उचाना कलां सीट हॉट सीट बन गई है. वहीं बीजेपी की तरफ से इस सीट पर देवेंद्र अत्री को मैदान में उतारा गया है.

चौटाला और चौधरी परिवार में फिर होगा मुकाबला
जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. 2019 के चुनाव में इस सीट पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की मां प्रेमलता ने भी चुनाव लड़ा था. प्रेमलता को दुष्यंत चौटाला ने करीब 40 हजार वोटों से हराया था. इससे पहले 2014 के चुनाव में दुष्यंत चौटाला प्रेमलता से हार गए थे.

2019 के चुनावों में दुष्यंत चौटाला को 92,504 वोट और बीजेपी की तरफ से लड़ रही प्रेमलता को 45,052 वोट मिले थे. दोनों परिवारों के बीच काफी समय से राजनीतिक मुकाबले चल रहे हैं. दोनों ही परिवार एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं. बीजेपी में रहते हुए बीरेंद्र सिंह कई बार जेजेपी से गठबंधन तोड़ने की बात कही थी. हालांकि, जब वे खुद बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उसके बाद बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ा था.

उचाना कलां सीट से बृजेंद्र सिंह के पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह 5 बार विधायक रह चुके हैं, वे यहीं से विधायक बनकर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं दुष्यंत चौटाला इसी सीट से जीतकर उपमुख्यमंत्री बने. इस बार चौटाला या चौधरी कौन सा परिवार बाजी मारेगा या फिर बीजेपी के देवेंद्र अत्री इन दोनों से आगे निकल जाएंगे. ये आने वाला वक्त ही बताएगा. 

यह भी पढ़ें:'भूपेंद्र हुड्डा ने महिलाओं के...', विनेश फोगाट को लेकर बृजभूषण सिंह का बड़ा आरोप, बजरंग पूनिया की चुनौती पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget