एक्सप्लोरर

Haryana Election: कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया प्रचार, लोगों का लगा जमावड़ा

Haryana Election 2024: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रचार किया है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट इन दिनों खूब चर्चा में है. यहां कांग्रेस के युवा उम्मीदवार वर्धन यादव और बीजेपी प्रत्याशी राव नरबीर सिंह चुनावी मैदान में हैं. यहां मतगणना की तारीख करीब आते ही चुनावी प्रचार का सिलसिला तेज हो गया है. इस बीच रविवार (29 सितंबर) को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में प्रचार किया.

इस दिलचस्प सियासी लड़ाई में वर्धन यादव कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वर्धन यादव किसी भी हालात में कांग्रेस आलाकमान को निराश नहीं करना चाहते हैं, इसलिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. इस बीच उनके लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रचार करने पहुंचीं. इस दौरान अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ जुटी. ऐसे में अब बादशाहपुर विधानसभा में सियासी जोर अजमाइश के साथ ग्लैमर का भी तड़का लग रहा है.
  
क्यों दिलचस्प है बादशाहपुर की लड़ाई? 
बता दें राव नरबीर सिंह के पास राजनीति का लंबा अनुभव है और वो अमित शाह के करीबी हैं. दूसरी ओर वर्धन यादव गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में इस बार बादशाहपुर की लड़ाई काफी दिलचस्प नजर आ रही है. राव नरबीर सिंह 2014 में इसी सीट से विधायक थे. हालांकि, 2019 में वो चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें फिर मैदान में उतार दिया है. 

वहीं वर्धन यादव मूलरूप से गुरुग्राम के रहने वाले हैं. वह एनएसयूआई में सक्रियता रखने के बाद पार्टी के संगठन में आगे आए थे. लोकसभा चुनावों में वर्धन यादव ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर के चुनाव प्रचार के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाई थी. वर्धन यादव को टीम दीपेंद्र हुड्डा का हिस्सा माना जाता है. 35 साल के वर्धन यादव पहला चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में जहां उनका युवा और निर्विवादित होना मजबूती है तो दूसरी तरफ राव नरबीर सियासत के बड़े खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में BJP का बागी नेताओं पर एक्शन, रणजीत चौटाला समेत 8 को पार्टी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget