एक्सप्लोरर

अंबाला कैंट के लोगों के लिए खुशखबरी! जल्द चलेगी डबल डेकर बस, सुभाष पार्क को लेकर भी ऐलान

Anij Vij News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुभाष पार्क अंबाला ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन चुका है. यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वहीं शहर तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं. उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में देश-विदेश के बड़े तथा मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है. ये पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी. इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा.

विज ने गुरुवार (3 अप्रैल) को अंबाला में अपने आवास पर अहम बैठक की. उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए. उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा.

सुभाष पार्क में हॉट लाइन से होगी विद्युत आपूर्ति

बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की. उन्होंने सुभाष पार्क को बिजली की हॉट लाइन से जोड़ने के लिए बिजली अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. हॉट लाइन से बिजली आपूर्ति होने पर पार्क में विद्युत आपूति निरंतर होगी.  

सुभाष पार्क में ऑल वेदर फूल लगाए जाएं- विज

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सुभाष पार्क में इस समय कई फूल व पौधे लगे हैं जोकि आकर्षण का केंद्र है. मगर फूलों की संख्या को और बढ़ाया जाए ताकि पार्क हर समय खिलता हुआ नजर आए. उन्होंने कहा कि पार्क में सीजनल और ऑल वेदर दोनों फूल लगाए जाए. फूल लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया जाए. इसके लिए उन्होंने फूलों की किस्मों का चयन करने के निर्देश भी दिए.

पार्क की झील साफ रखें और मछलियां डाली जाएं- मंत्री

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क की झील को साफ रखने के लिए इसमें मछलियां डालने के निर्देश दिए जोकि झील के पानी को साफ रखती है. इसके लिए उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा, उन्होंने झील में लगे फाउंटेन की मरम्मत कर उन्हें चालू करने, झील में नियमित तौर पर पानी डालने आदि के निर्देश भी दिए. श्री अनिल विज ने पार्क में लगे म्यूजिकल फाउंटेंन को भी नियमित तौर पर जांचने के निर्देश दिए ताकि शाम के समय लोग म्यूजिकल फाउंटेंन का लुत्फ उठा सकें.

सुभाष पार्क में नहीं होगी किसी भी वाहन की एंट्री

सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सामान पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए आ रहे छोटे वाहनों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर कोई भी गाड़ी भविष्य में प्रवेश नहीं करेगी. उन्होंने थियेटर में स्थाई तौर पर साउंड सिस्टम लगाने तथा पार्क में अलग-अलग स्थानों पर लगे म्यूजिक स्पीकरों को भी नियमित तौर पर चलाने के निर्देश दिए. इसके अलावा, पार्क में प्लास्टिक के डस्टबिन अलग-अलग स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए.

फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ से हो- मंत्री

 बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ से भी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दोनों मुख्य हॉल में फूड कोर्ट की एंट्री रोड की तरफ हो ताकि पार्क के समक्ष रोड से गुजरने वाले लोग भी खाने-पीने का आनंद ले सकें. उन्होंने कहा कि दोनों फूड कोर्ट को अलॉट करने के लिए पुनः टेंडर आमंत्रित किए जाए. इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान कहा कि पार्क में बनाए गए तीसरे हॉल में ई-लाइब्रेरी का प्रावधान किया जा रहा है ताकि बच्चे यहां बैठकर रीडिंग कर सकें. इसके अलावा, यहां पर राउंड टेबल लगाने का भी प्रावधान किया जाए ताकि पार्क में सुधार कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली बैठके भी यहां आसानी से की जा सके.

बैठक के दौरान श्री विज ने पार्क में सुरक्षा, लाइटों को नियमित तौर पर चौक करने, प्रवेश मार्गों पर चौकसी रखने, मुख्य गेट से एंट्री व एग्जिट करने, झील में पानी का लेवल ठीक रखने व अन्य दिशा-निर्देश भी दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget