एक्सप्लोरर

Blackout in Ambala: हरियाणा के इस जिले में आज से 10 घंटे घरों से लेकर सड़कों तक नहीं जलेंगी लाइटें

Operation Sindoor Blackout in Ambala:: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. इसके बाद अधिक सतर्कता बरती जा रही है. इस बीच अंबाला प्रशासन ने ब्लैकआउट का फैसला लिया है.

Ambala Blackout: हरियाणा के अंबाला में अगले आदेश तक हर रोज 10 घंटे का ब्लैकआउट रहेगा. अंबाला प्रशासन ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हवाई हमलों के खतरों को देखते हुए रात के आठ बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक लाइटें बंद रखने का फैसला लिया गया है.

प्रशासन ने कहा, ''वर्तमान परिस्थितियों और पाकिस्तान से संभावित हवाई हमले के खतरे का संकेत देने वाली खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर, सार्वजनिक सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा के लिए रात के समय पूर्ण ब्लैकआउट सुनिश्चित करना अनिवार्य है.'' 

घरों में लाइट जलाने को लेकर क्या है शर्तें?

प्रशासन ने कहा, ''आउटडोर लाइटों, बिल बोर्ड, स्ट्रीट लाइटों आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले इन्वर्टर, जेनरेटर और किसी भी अन्य पावर बैकअप का उपयोग जिला अंबाला में किसी भी आतंकवादी ड्रोन हमले को आमंत्रित कर सकता है.''

जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह तोमर ने कहा, ''अंबाला में सूर्यास्त से सूर्योदय तक (अर्थात रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक) आउटडोर लाइ‌टों, बिल बोर्ड, स्ट्रीट लाइटों आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले इन्वर्टर, जेनरेटर और किसी भी अन्य पावर बैकअप के उपयोग पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाता हूं.''

हालांकि, इनका उपयोग घर के अंदर भी किया जा सकता है, बशर्ते कि सभी दरवाजे और खिड़कियां मोटे पर्दे से पूरी तरह ढकी हों, ताकि कोई रोशनी बाहर न आ सके. 

उन्होंने कहा, ''आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा और दंडित किया जाएगा.''

सीएम नायब सिंह सैनी ने क्या कहा?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्रवाई पर कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस प्रकार हमारे मासूम लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बनाया था, आज हमारी फौज के जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान को सोचना होगा कि व्यक्ति के जीवन और समाज में बदलाव आतंकवाद से नहीं आता है.

बता दें कि पाकिस्तान और पीओके में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. हालांकि भारत के एयर स्पेस सिस्टम ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget