एक्सप्लोरर

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे हरियाणा के 8 उम्मीदवार, 5 को मिली हार, किस पार्टी के लिए डराने वाल संकेत?

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में हरियाणा से जुड़े 8 उम्मीदवारों में से 3 ने जीत दर्ज की है, जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि अरविंद केजरीवाल समेत 5 हारे.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी कर ली है. इस चुनाव में हरियाणा से जुड़े 8 उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 3 ही जीत दर्ज कर पाए, जबकि 5 को हार का सामना करना पड़ा. हारने वालों में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं.

हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन BJP के प्रवेश साहिब शर्मा ने उन्हें हरा दिया. प्रवेश शर्मा को 30,088 वोट मिले, जबकि केजरीवाल को 25,999 वोट ही मिल सके. यह हार AAP के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि केजरीवाल न केवल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, बल्कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

मनजिंदर सिरसा, पवन शर्मा और वीरेंद्र सिंह कादियान की जीत

दिल्ली में राजौरी गार्डन सीट से BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा ने 64,132 वोटों से जीत हासिल की, जबकि AAP की धनवती चंदेला 45,942 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं उत्तम नगर सीट से BJP के पवन शर्मा ने 1,03,613 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि AAP की पॉश बालियान 88,217 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

बात दिल्ली की छावनी सीट की करें तो AAP के वीरेंद्र सिंह कादियान ने 22,191 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि BJP के भुवन तंवर 20,162 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

नतीजों से क्या संकेत मिलते हैं?

दिल्ली चुनाव के नतीजे यह दिखाते हैं कि BJP ने अपनी रणनीति से 27 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP को करारी हार झेलनी पड़ी. हरियाणा से जुड़े उम्मीदवारों की बात करें तो यहां भी BJP का प्रदर्शन बेहतर रहा. वहीं, अरविंद केजरीवाल की हार से AAP को बड़ा झटका लगा है. अब सवाल यह है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद BJP की प्राथमिकताएं क्या होंगी और AAP इस हार के बाद अपनी रणनीति में क्या बदलाव करेगी.

दिल्ली चुनाव नतीजे पंजाब के लिए भी लाए टेंशन? भगवंत मान ने जहां किया प्रचार, वहां क्या रहा AAP का हाल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget