एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, एहतियात बरतने की सलाह

Gurugram Weather News: गुरुग्राम सीएमओ अल्का सिंह ने लोगों को सीधे धूप की जद में आने से बचने की सलाह दी है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की बात कही गई है.

Gurugram Heat News: हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में बीते हफ्ते भर से भीषण गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. इस बीच साइबर सिटी गुरुग्राम में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां पारा 40 के पार दर्ज किया जा रहा है. डॉक्टर्स भी गर्मी के सितम से बचने की सलाह देने में लगे हैं. गुरुग्राम के चीफ मेडिकल अफसर की मानें तो अगले कुछ और दिन हीट वेव (लू) चलने की संभावना है. इसी के मद्देनजर एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है. 

गुरुग्राम सीएमओ अल्का सिंह की ओर से कहा गया है कि लोगों को सीधे धूप की जद में आने से बचना चाहिए. घरों के खिड़की दरवाजे बंद रखें. छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास तौर पर ध्यान रखें. 

साइबर सिटी में भीषण गर्मी का सितम

साइबर सिटी में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है. हालात ये हैं कि सुबह 7 बजते ही झुलसाती लू का एहसास शुरू होने लगता है और दोपहर 12 बजे तक सड़कें वीरान होने लगती हैं. ट्रैफिक की मूवमेंट बेहद कम हो जाती है तो बाजार सुने दिखाई देने लगते हैं. वहीं गर्मी के समय बाहर निकले स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहद जरूरी काम के चलते उन्हें गर्मी में भी बाहर आना पड़ा. 

गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा

भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. उधर, गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू की शिकंजी, आइसक्रीम और दूसरे कई शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं. भीषण गर्मी में सड़क के किनारे या दुकानों में शीतल पेय के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है. 

21 जून के बाद मौसम बदलने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 21 जून के बाद मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है जब हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में हल्की और माध्यम दर्जे की बारिश से थोड़ी राहत मिलने लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget