एक्सप्लोरर

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो पति को मिली धमकी- बीच में आए तो मेरठ हत्याकांड जैसा होगा हाल

Gurugram News: गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देख लिया तो आरोपी प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी. उसने मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा अंजाम देने की धमकी भी दी.

Gurugram News: गुरुग्राम के बसई एनक्लेव में सनसनीखेज मामला देखने को मिला, जब एक महिला के बॉयफ्रेंड ने उसके पति की पिटाई कर दी. मौसम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को किसी और शख्स के साथ देख लिया था. इस शख्स का नाम नवीन बताया जा रहा है, जो मौसम के ही गांव से आता है. इसके बाद आरोपी ने मौसम को बंदूक की बट से मारा. 

इतना ही नहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नवीन ने मौसम को मेरठ हत्याकांड जैसा अंजाम होने की भी धमकी दी. कुछ समय पहले मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बर्बरता से हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर के उसे सीमेंट के ड्रम में भर दिया था. 

मौके से फरार हो गए महिला और नवीन
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, धमकी देने और मौसम को पीटने के बाद आरोपी नवीन और महिला मौके से फरार हो गए. मौसम ने इस बात की शिकायत गुरुग्राम पुलिस में की है. 

मौसम नाम का यह व्यक्ति हरियाणा के झज्जर जिले के खरमन गांव से आता है और गुरुग्राम में कैब चलाता है. उसने मोगा, पंजाब की रहने वाली महिला से शादी की थी. शादी के 2 साल पहले से दोनों साथ थे और एक दूसरे से प्यार करते थे. मौसम के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए शादी के बाद दोनों गुरुग्राम के बसई एनक्लेव में आकर रहने लगे. 

कमरे में नहीं मिली पत्नी
पुलिस को दी तहरीर में मौसम ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी के बाद सुबह करीब 6.00 बजे घर लौटा तो देखा कि पत्नी अपने कमरे में नहीं है. इसके बाद वह छत पर गया, जहां उसने अपनी पत्नी को नवीन के साथ खड़ा देखा. उनसे बात करने की कोशिश की तो नवीन ने मौसम के सिर पर पिस्तौल तान दी. 

जांच में जुटी गुरुग्राम पुलिस
लड़ाई झगड़े की आवाज सुनने के बाद आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए. इसे देखते हुए महिला और नवीन दोनों वहां से भाग गए. मौसम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच कर रही है. आरोपी नवीन को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम तैयार की गई है जो जल्द ही महिला और आरोपी को पकड़ने के बाद आगे की उचित कार्रवाई करेगी.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget