एक्सप्लोरर

Ram Rahim Furlough: गुरमीत राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिन की फरलो

Gurmeet Ram Rahim Singh News: हरियाणा सरकार की ओर से गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिली है. इसके बाद वह जेल से बाहर आ गया है. फिलहाल राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है.

Ram Rahim Singh News: डेरा सच्चा सैदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से 21 दिन की फरलो मिली है. हरियाणा सरकार की ओर से राम रहीम को यह राहत दी गई है. फरलो मिलने के बाद आज (9 अप्रैल) सुबह-सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम सिरसा डेरा पहुंच गया है. राम रहीम को लेने खुद हनीप्रीत पहुंची थी. इस बार वह सिरसा डेरा में रहेगा.

राम रहीम को यह राहत डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले मिली है. 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है, जिसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम होने की संभावना है.

इससे पहले राम रहीम दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था. इस तरह पिछले चार सालों में कुल 13वीं बार राम रहीम जेल से बाहर आया है. अगस्त 2017 में दो शिष्याओं से रेप के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 28 जनवरी को उसे 30 दिनों की पैरोल दी गई थी.

इस दौरान पहली बार वह सिरसा में अपने डेरे में 10 दिनों तक रुका था. बाद में वह उत्तर प्रदेश के बागपत में रहा था. राम रहीम को इससे पहले 20 दिन की पैरोल दी गई थी. यह पैरोल पिछले साल 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले दी गई थी.

पिछले साल अगस्त में भी मिली थी 21 दिन की फरलो

पिछली बार उसने अपने पिता मगहर सिंह की पुण्यतिथि 5 अक्टूबर का हवाला देते हुए पैरोल मांगी थी, जिसे परमार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है. पिछले साल अक्टूबर से पहले हरियाणा सरकार ने राम रहीम को अगस्त में 21 दिन की फरलो दी थी, जो 2 सितंबर को समाप्त हो गई थी.

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

राम रहीम फिलहाल राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है. इससे पहले, हाईकोर्ट ने राम रहीम की अपनी दत्तक बेटियों की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैरोल की याचिका खारिज कर दी थी.

राम रहीम को सुनाई गई है 20 साल जेल की सजा

राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2019 में उन्हें और तीन अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 25 अगस्त 2017 को दोषी करार होने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

GST का बड़ा खतरा: Property खरीदने में एक छोटी गलती और आपकी Property हो सकती है Attach| Paisa Live
India-Russia Mega Defense Deal! India को मिलेगी Russia की Nuclear-Powered Submarine
'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की China में गूंज, जानें क्या कहा?
सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
पुतिन ने कहा- कई क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ने की योजना, पीएम मोदी बोले- आपकी यात्रा ऐतिहासिक
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Border 2 Teaser: सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
Vladimir Putin India Visit: पुतिन भारत में तो कौन ले रहा यूक्रेन जंग के फैसले, किसके पास यह जिम्मेदारी?
पुतिन भारत में तो कौन ले रहा यूक्रेन जंग के फैसले, किसके पास यह जिम्मेदारी?
UPPCS ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
UPPCS ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget