एक्सप्लोरर

Gurugram: विदेशियों ने सड़कों पर उतरकर चलाया सफाई अभियान, ड्रेन को भी किया साफ

Gurugram News: गुरुग्राम में गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास एमएनसी में काम करने वाले युवाओं ने 15 दिन में ही एक ग्रुप बनाकर सफाई का जिम्मा अपने हाथ में लिया. इसमें कई विदेशी भी शामिल हैं.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में कूड़े और जलभराव को लेकर नगर निगम की लापरवाही को देखते हुए विदेशी ही अब सड़कों पर उतरकर सफाई करने लगे हैं. गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास एमएनसी में काम करने वाले युवाओं ने 15 दिन में ही एक ग्रुप बनाकर गुरुग्राम में अपने आसपास की सफाई का जिम्मा अपने हाथ में लिया और सफाई करने के लिए सड़कों पर उतर आए. इस ग्रुप में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिन्होंने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास सफाई अभियान चलाया. 

गुरुग्राम में विदेशियों ने सड़कों पर गंदगी को किया साफ

इस ग्रुप में शामिल लोगों ने न सिर्फ सड़क पर फैली गंदगी को साफ किया बल्कि ड्रेन के मेन होल खोलने के साथ ही उसमें दिखाई दे रही गंदगी को भी साफ कर दिया. एमएनसी में काम करने वाले अमन गुप्ता ने बताया, ''15 दिन पहले ही एक्स के जरिए यह ग्रुप बनाया है. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना शहर साफ करें. सभी को आगे आकर अपने शहर को साफ करना चाहिए तभी हम गुरुग्राम को क्लीन सिटी के रूप में पहचान दिला सकते हैं.''

फ्रांस की मटीडा भी सफाई अभियान वाले ग्रुप में शामिल

फ्रांस से आईं मटीडा भी इस ग्रुप से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा, ''गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन इसमें सफाई व्यवस्था बदहाल है. आज वह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम को साफ करने के लिए सड़कों पर उतरी हैं. यह गुरुग्राम और भारत मेरा अपना भारत है, लेकिन इसमें फैली गंदगी इस पर दाग लगा रही है. कूड़ा हम सभी लोगों का है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को साफ रखें.''

सफाई अभियान में जुटे विदेशियों ने लोगों से क्या की अपील?

यूरोप से आए लज्जार ने कहा, ''गुरुग्राम एक अमेजिंग प्लेस है. यहां फैली गंदगी को साफ करने के लिए कोई दूसरा नहीं आएगा. अगर हर कोई अपने घर और दुकान को दो मीटर दूर तक साफ रखें तो गुरुग्राम साफ हो जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन और गुड़गांव के नागरिकों से भी अपील की है कि वह भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए गुड़गांव को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएं.''

सफाई अभियान चलाकर नगर निगम की खोली पोल

गुरुग्राम की हालत को देखते हुए भले ही नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर न उतरे हों, लेकिन एमएनसी में काम करने वालों और विदेशियों ने मेट्रो स्टेशन के पास सफाई अभियान चलाकर न केवल नगर निगम के कागजों में चलाए जा रहे सफाई अभियान की पोल खोल दी है बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि वह स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और गुरुग्राम को वाकई में मिलेनियम सिटी का दर्जा मिल सके, उसके लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget