एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की मिली पैरोल, थोड़ी देर में सुनारिया जेल से आएगा बाहर

Baba Ram Rahim News: रोहतक सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल हुई मंजूर. इस दौरान डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रहेंगा. थोड़ी देर में गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएगा.

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मंजूर कर ली गई है. पैरोल अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में ही रहेगा. जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम थोड़ी देर में सुनारिया जेल से बाहर आएगा. दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को यह राहत दी गई है.

पैरोल का फैसला और पिछला रिकॉर्ड

गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है. पिछली बार 15 सितंबर को उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. इस बार 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आएगा. इससे पहले जब उसे 21 दिन और 40 दिन की पैरोल मिली थी, तब भी वह सिरसा स्थित डेरे में ही रुका था. इस बार भी प्रशासन ने साफ किया है कि पैरोल अवधि के दौरान उसका ठिकाना सिरसा डेरा ही रहेगा.

किन मामलों में सजा काट रहा है राम रहीम

राम रहीम को CBI कोर्ट ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दस-दस साल की सजा सुनाई थी, यानी कुल 20 साल की कैद. इसके बाद CBI कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे दोषी ठहराया और सजा सुनाई. इसके अलावा डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी राम रहीम को सजा मिली हुई है. फिलहाल वह इन सभी मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.

पैरोल पर उठते सवाल और सरकार का पक्ष

राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और फरलो को लेकर सवाल उठते रहे हैं. पत्रकार छत्रपति के बेटे अंशुल ने भी पैरोल मिलने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि राम रहीम कोई सामान्य कैदी नहीं बल्कि एक हार्ड क्रिमिनल है. हालांकि हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में दिए हलफनामे में राम रहीम को हार्ड क्रिमिनल मानने से इनकार किया है. सरकार का कहना है कि राम रहीम जेल में अच्छा चाल-चलन रखने वाला कैदी है और जेल नियमों के अनुसार एक कैदी को साल में 90 दिन तक की पैरोल मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: LPG की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को घोड़ी पर रखकर निकाली बारात
गुरुग्राम: LPG की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को घोड़ी पर रखकर निकाली बारात
Panipat News: LPG संकट पर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त बोले- पहले जलेगा हर घर का चूल्हा, फिर चलेंगी फैक्ट्रियां
पानीपत: LPG संकट पर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त बोले- पहले जलेगा हर घर का चूल्हा, फिर चलेंगी फैक्ट्रियां
Sonipat News: मामूली कहासुनी में पहले लाठी-डंडे चले फिर चलीं गोलियां, पैसों को लेकर हुआ विवाद
सोनीपत: मामूली कहासुनी में पहले लाठी-डंडे चले फिर चलीं गोलियां, पैसों को लेकर हुआ विवाद
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
Advertisement

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget