एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम को 8 साल में 12वीं बार पैरोल, गुप-चुप तरीके से लाया गया जेल से बाहर, सिरसा के डेरा पहुंचा

Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार 30 दिन की पैरोल मिली है. जेल से बाहर आने के बाद वह सिरसा पहुंचा है.

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार परोल मिली है. 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद  मंगलवार (28 जनवरी) की सुबह 5.26 बजे गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला गया. जेल से निकलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिरसा में डेरे पर पहुंचा है. माना जा रहा है कि वह इस बार सिरसा स्थित डेरे में रहेगा. 

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम गुरमीत सिंह को एक बार फिर 30 दिनों की पैरोल मिल गई है. सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बाहर निकाला गया. हालांकि, इस सजा मिलने के बाद यह पहली बार है जब उसे सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली है. साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद 8 साल से वह डेरा मुख्यालय नहीं जा सका था.

डेरा पहुंचते ही अनुयायियों को दिया संदेश
सिरसा स्थित डेरा पहुंचते ही गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों को संदेश दिया है कि सिरसा धाम न आएं, अपनी-अपनी जगह रह कर ही हमें दर्शन दें. सेवादार जैसा आदेश देते हैं, वैसा ही करें.देते हैं वैसे करें।

राम रहीम को लेने पहुंची हनीप्रीत
बताया जा रहा है कि हनीप्रीत खुद डेरा प्रमुख राम रहीम को दो गाड़ियों के साथ लेने पहुंची थी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इससे पहले साल 2024 में भी राम रहीम ने इमरजेंसी पैरोल मांगी थी. चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को 3 शर्तों के साथ उसकी पैरोल मंजूर की थी. शर्त थी कि राम रहीम हरियाणा का दौरा नहीं कर सकता और न ही सोशल मीडिया पर किसी चुनावी गतिविधि में शामिल हो सकता.

इससे पहले 11 बार मिली है पैरोल
बता दें, साल 2017 से अब तक गुरमीत राम रहीम को 12 बार पैरोल मिली है. इससे पहले 11 बार उसे पैरोल और फरलो मिल चुकी है. बार-बार पैरोल दिए जाने को लेकर राज्य सरकार पर कई बार सवाल उठे हैं. 

साल 2017 में मिली थी सजा
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हिंसा के बाद गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था. 2 साध्वियों से यौन शोषण के मामले में राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद पत्रकार हत्याकांड और डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा हुई. हालांकि, रणजीत मर्डर केस में पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के 'यमुना में जहर' वाले दावे से नाराज CM नायब सैनी, बोले- 'इसी माटी में पैदा हुए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget