एक्सप्लोरर

Haryana Election: नामांकन के आखिरी दिन गोपाल कांडा का बड़ा कदम, इन दो दलों के साथ किया गठबंधन

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है, उससे पहले बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के साथ गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी ने गठबंधन किया है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजनीति दिलचस्प हो चुकी है. बसपा-इनेलो गठबंधन में गुरुवार (12 सितंबर) को गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा (कांडा) भी शामिल हो गई. अब तीनों पार्टियां मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ेंगी. इनेलो नेता अभय चौटाला और हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर गठबंधन पर मुहर लगाई है. इसके बाद अब साफ हो गया है कि गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे. वहीं बाकी की सीटों पर इनेलो-बसपा गठबंधन की मदद करेंगे.

गोपाल कांडा की बीजेपी से नहीं बन पाई बात
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और जेजेपी 10 सीटों पर जीती थी. सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन किया. वहीं गोपाल कांडा ने बिना किसी शर्त के बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार को पूरे पांच साल तक समर्थन दिया. इसके बदले गोपाल कांडा ने इस बार बीजेपी से सिरसा और रानिया दो सीटें मांगी थीं. लेकिन, दोनों के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई तो गोपाल कांडा ने रानिया सीट से धवल कांडा को उम्मीदवार घोषित कर दिया और खुद सिरसा सीट से मैदान में उतर गए. 

बीजेपी से गठबंधन की बात सिरे नहीं चढ़ने की वजह से अब हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ हाथ मिलाया है. बता दें कि इनेलो-बसपा के बीच जुलाई में गठबंधन हुआ था. गठबंधन के तहत से इनेलो 53 सीटों और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है. वहीं अभय चौटाला को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है.

बता दें कि 2019 के चुनाव में सिरसा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को हराया था. गोपाल कांडा को 44,915 वोट और दूसरे नंबर पर रहने वाले गोकुल सेतिया को 44,313 वोट मिले थे.

यह भी पढ़ें: आंसू निकले, कसम दी और हरियाणा BJP के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अगला कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget