एक्सप्लोरर

आंसू निकले, कसम दी और हरियाणा BJP के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अगला कदम

Ram Bilas Sharma News: महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट नहीं मिलने से नाराज रामबिलास शर्मा गुरुवार (12 सितंबर) को भावुक हो गए. हालांकि उन्होंने बीजेपी को राहत भरी खबर सुनाई है.

Ram Bilas Sharma News: हरियाणा की महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा चुनाव नहीं लड़ेंगे. अपने निवास पर कार्यकर्ताओ की मीटिंग में उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला कबूल है. उनके यह कहते ही कार्यकर्ता रोष में आ गए. फिर उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया. 

फिर रामबिलास शर्मा भावुक हो गए और उन्होंने अपनी कसम देकर कार्यकर्ताओं से पार्टी के फैसले को मानने को कहा. उन्होंने कहा, ''आपको मेरे ईमान की कसम, राम की कसम, आप यदि मुझे कमजोर कर देंगे तो मैं टूट जाऊंगा.''

बुधवार को रामबिलास शर्मा ने दाखिल किया था नामांकन

रामबिलास शर्मा ने बुधवार (11 सितंबर) को दिन में नामांकन दाखिल किया था. तब तक पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी. बीजेपी ने कल देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इसमें शर्मा का नाम नहीं था. 

रामबिलास शर्मा को इस बात का शायद एहसास था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. हालांकि अब उन्होंने मैदान से हटने का ऐलान किया है.

लंबे समय तक विधायक रहे हैं रामबिलास शर्मा

जनवरी 2013 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष रहे रामबिलास शर्मा लंबे समय तक विधायक रहे हैं. वह महेंद्रगढ़ सीट से साल 1982 से लेकर साल 2000 तक लगातार विधायक रहे. इसके बाद साल 2000 से 2014 तक कांग्रेस के राव दान सिंह ने उन्हें हराकर विधायक सीट पर कब्जा किया.

इसके बाद वो 2014 के चुनाव में फिर जीते और बीजेपी की सरकार में मंत्री बने. उन्हें 2019 के चुनाव में राव दान सिंह ने फिर हरा दिया. इस बार कांग्रेस ने फिर राव दान सिंह को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा है. इस सीट से आप ने मनीष यादव को टिकट दिया है.

नामांकन के आखिरी दिन गोपाल कांडा का बड़ा कदम, इन दो दलों के साथ किया गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget