एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा का नामांकन रद्द, जानें क्या है वजह?

Gobind Kanda News: हरियाणा चुनाव में फतेहाबाद से गोबिंद कांडा का पर्चा रद्द हो गया है. वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुए, बल्कि उनकी तरफ से लीगल टीम ने पर्चा भरा था.

Gobind Kanda Nomination Cancelled: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए फतेहाबाद सीट से निर्दलीय नामांकन भरने वाले गोबिंद कांडा का पर्चा रद्द हो है. गोपाल कांडा के भाई और बीजेपी नेता रहे गोबिंद कांडा ने फतेहाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया था. अंतिम दिन पर महज 15 मिनट पहले नाटकीय अंदाज से पर्चा भरवाने वाले गोबिंद कांडा का पर्चा जांच के बाद कैंसिल कर दिया गया.

दरअसल, गोबिंद कांडा का नामांकन रद्द होने की वजह ये है कि वह खुद नॉमिनेशन फाइल करने नहीं पहुंचे, बल्कि अपनी लीगल टीम को भेजा. ऐसे में शपथ लेने के लिए खुद फिजिकल तौर पर उपस्थित नहीं होने की वजह से उनका नॉमिनेशन कैंसिल किया गया है. 

बीजेपी से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय भरा पर्चा
बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट में फतेहाबाद सीट पर पहले ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया था. गोबिंद कांडा बीजेपी से टिकट की उम्मीद कर रहे थे लेकिन पार्टी ने सिटिंग विधायक दुड़ाराम पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिरसे टिकट दे दिया. इसके बाद गोबिंद कांडा ने फतेहाबाद सीट से ही निर्दलीय नामांकन दाखिल कराया.

कुल 8 पर्चे हुए रद्द
स्क्रूटिनी के दौरान कुल 8 नामांकन पर्चों को खारिज किया गया है, जिनमें से एक गोबिंद कांडा का था. वहीं, भाई गोपाल कांडा ने सिरसा ने नामांकन भरा है. 

रात 12 बजे तक लेनी होती है शपथ
गोबिंद कांडा की लीगल टीम ने जब पर्चा सबमिट किया तो एसडीएम ने उन्हें हिदायत दी थी कि जिस दिन पर्चा भरा जाए, उसी दिन रात 12.00 बजे तक आवेदक को निर्वाचन अधिकारी के सामने शपथ लेनी होती है. हालांकि, गोबिंद कांडा शपथ लेने नहीं पहुंचे, जिसके चलते उनका पर्चा खारिज कर दिया गया. 

एक चरण में होंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा की 90 विधानसभा चुनाव सीटों के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद यह फैसला हो जाएगा कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सचिन पायलट-कन्हैया कुमार सहित इन नेताओं के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget