एक्सप्लोरर

हरियाणा के फरीदाबाद में गौ तस्कर समझ 12वीं के छात्र की हत्या के मामले में एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में 12वीं के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी गौ रक्षक समूह के सदस्य हैं.

Faridabad Murder Case: हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने 23 अगस्त को हाईवे पर कार का पीछा करने पर गोली मारकर हत्या करने वाले 12वीं के छात्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गौरक्षक समूह के सदस्य हैं. 

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि 12वीं के छात्र को गौ तस्कर समझकर कार से पीछा किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. ओपी नरवाल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्णा और आदेश के रूप में हुई है. 

आरोपियों ने कबूला जुर्म
पुलिस कमिश्नर ने ये भी बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि पीड़ित आर्यन मिश्रा और उसके दोस्तों शैंकी और हर्षित को गौ तस्कर समझकर उन्होंने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गढ़पुरी टोल के पास करीब 30 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शहर की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

मुखबिर ने दी थी सूचना
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि 23 अगस्त की रात को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर और फॉर्च्यूनर कारों में सवार कुछ गौ तस्कर शहर में रेकी कर रहे हैं. साथ ही जहां भी उन्हें पशु मिलता है वे कंटेनर मांगकर उसे ले जाते हैं. गिरफ्तार आरोपी कार में सवार पशु तस्करों की तलाश कर रहे थे. 

इस दौरान उन्हें पटेल चौक पर एक डस्टर कार दिखाई दी. आरोपियों ने कार चालक को रुकने के लिए कहा. लेकिन कार की गति बढ़ गई. पुलिस ने बताया कि इसी आशंका के चलते आरोपियों ने पलवल के गदपुरी टोल के पास आर्यन मिश्रा पर गोलियां चला दीं और उसकी हत्या कर दी. 

अवैध हथियार और कार बरामद
फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल अवैध हथियार और कार आरोपियों से  बरामद कर ली गई है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

'गो-रक्षकों को किसने दिया गोली मारने का अधिकार?' आर्यन मिश्रा की हत्या के बाद पिता का सवाल, पुलिस क्या बोली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget