एक्सप्लोरर

Haryana: शिक्षा मंत्री ने पानीपत में लगाया जनता दरबार, 3 बड़े स्कूलों पर एक्शन, नोटिस जारी

Haryana News: राइट टू एजुकेशन पर शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि अब लापरवाही और मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी. सभी स्कूलों को नियमों के दायरे में रहकर ही काम करना होगा.

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा गुरुवार (21 अगस्त) को पानीपत रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद लोगों तक सीधे पहुंचना और उनकी परेशानियों का समाधान करना है.

3 बड़े स्कूलों पर गिरी गाज, नोटिस जारी

मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 3 बड़े स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है और अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि सरकार के नियमों की अनदेखी या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मान्यता भी हो सकती है रद्द

महिपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं दिखाएगा. अगर स्कूलों ने जवाब नहीं दिया तो उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है.

मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाद में कोई ये न कहे कि हमें जानकारी नहीं दी गई. सरकार ने बार-बार अवसर दिए हैं, लेकिन अब अगर कोई नियम तोड़ेगा तो वह बच नहीं पाएगा.

मंत्री ने बताया कि कल से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है. इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि कुछ फैसले ऐसे होते हैं जिन्हें विधानसभा से मंजूरी लेनी पड़ती है.

इस दौरान विपक्ष अपनी बात रखेगा और पक्ष अपने किए गए कामों का हिसाब देगा. उन्होंने कहा कि यह सत्र पूरी तरह मिलाजुला होगा जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर गहराई से चर्चा होगी.

राइट टू एजुकेशन पर बड़ा बयान

राइट टू एजुकेशन पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि पहले कई जगह मनमानी चलती थी, लेकिन जबसे वे शिक्षा मंत्री बने हैं, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि देरी, लापरवाही और अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी. अब हर स्कूल को नियमों के तहत ही काम करना होगा.

महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार का नुकसान करने वालों के खिलाफ सख्ती जरूरी है. जब कार्रवाई होती है तो समाज के लोग बचाव में आ जाते हैं, लेकिन यह गलत है. उन्होंने अपील की कि हर कोई अपने जिम्मे का काम नियमों के हिसाब से करे. तभी सुशासन का असली लाभ जनता को मिलेगा.

दिल्ली की सीएम पर हुए हमले पर क्या बोले?

वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर उन्होंने कहा, "घटना बहुत निंदनीय है. जो आदमी बिना सुरक्षा के 24 घंटे लोगों की सेवा करता है, उसके बावजूद कुछ लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर इस तरह का आक्रमण करता है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है." मंत्री ने कहा कि इस तरह के लोग जो किसी के इशारे पर काम करते हैं या अपने हिसाब से सोचकर क्राइम करने की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं उससे प्रशासन निपटेगा. 

Input By : Sumit Bhardwaj
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार का फूंका पुतला
पानीपत में महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार का फूंका पुतला
पानीपत: BJP पार्षद के घर पर फायरिंग, रास्ता रोकने को लेकर हुआ विवाद
पानीपत: BJP पार्षद के घर पर फायरिंग, रास्ता रोकने को लेकर हुआ विवाद
गन्ने के रेट पर मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- किसानों के हित में हो बढ़ोतरी
गन्ने के रेट पर मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- किसानों के हित में हो बढ़ोतरी
हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS समेत 19 पर आरोप
हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS समेत 19 पर आरोप

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget