एक्सप्लोरर

हरियाणा के लिए कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार बढ़ा, AAP से गठबंधन के खिलाफ उठी आवाज

Haryana Election 2024: कांग्रेस की विशेष कमेटी ने गुरुवार (5 सितंबर) को भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत हरियाणा कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात की.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट फ़ाइनल करने के लिए कांग्रेस सब कमेटी की बैठक गुरुवार (5 सितंबर) को ख़त्म हो गई. शुक्रवार (6 सितंबर) को फिर बैठक होगी. फिलहाल कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार बढ़ा गया है. वहीं आप से गठबंधन खिलाफ आवाज उठी है.

कांग्रेस की विशेष कमेटी ने गुरुवार (5 सितंबर) को भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत हरियाणा कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात की.

हरियाणा में गठबंधन की जरूरत नहीं- अजय यादव

उधर, आम आदमी पार्टी से गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस पर आख़िरी फ़ैसला पार्टी नेतृत्व करेगा.

कांग्रेस की लिस्ट पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा?

पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी? इस सवाल पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ''प्रक्रिया चल रही है और पार्टी का सिस्टम एक समय में एक स्टेप पर काम करती है. 2 घंटे पहले जो मैंने बात कही थी, उसमें अभी ज्यादा कुछ चेंज नहीं हुआ. हमें विश्वास है कि पार्टी नामों की समीक्षा के बाद सबसे मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी. सभी सांसदों ने भी अपने-अपने सुझाव कमेटी के आगे रखे हैं"

टीएस सिंह देव ने क्या कहा?

वहीं बैठक के बाद टीएस सिंह देव ने कहा, "जिनसे राय ली जानी थी उनकी राय ले ली गई है. कल फाइनल फैसला होगा. अलग अलग चीजों को ध्यान में रखते हुए टिकट का बंटवारा होगा. जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए बंटवारा किया जाएगा." आप से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "गठबंधन राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर हुआ था. हम सबने राष्ट्रीय मुद्दों पर गठबंधन किया था. जब हम राज्य में आते हैं तो वो मुद्दे समान नहीं रहते. हम पंजाब में आपस में लड़े. उसी को नीचे तक भी देखिए. इससे हमारे संबंध खराब नहीं होंगे. सबकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अगर होता है तो ठीक है. हम पंजाब में ल़ड़े लेकिन हमारे संबंध नहीं टूटे." 

हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होंगे. वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी. पहले यहां एक अक्टूबर को चुनाव होने थे लेकिन 31 अगस्त को निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में बदलाव किया था.

ये भी पढ़ें:

CM नायब सैनी की सीट बदली तो दुष्यंत चौटाला ने की भविष्यवाणी, 'आने वाले दिनों में...'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget