एक्सप्लोरर

हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर, इस बड़े नेता ने छोड़ा पद

Deepak Babaria Resigns: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी, लेकिन 37 सीटें ही खाते में आईं और पार्टी सरकार नहीं बना सकी. ऐसे में अब प्रदेश प्रभारी दीपक बाबिरया ने इस्तीफा दिया है.

Deepak Babaria Resignation: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद दीपक बाबरिया ने प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है. इसके लिए दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से बातचीत की है. बताया जा रहा है कि दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा है कि अब किसी और को हरियाणा का प्रभारी बना दें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. 

दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में दीपक बाबरिया ने बताया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उन्हें पहले भी ब्रेन स्ट्रोक आ चुका है और अब दोबारा न्यूरो से संबंधित कुछ दिक्कतें आने लगीं. उन्होंने बताया था कि उनके ब्रेन का कॉन्टैक्ट बॉडी के दूसरे अंगों तक नहीं हो पा रहा था. ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था. हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन कभी कभी बिगड़ जाती है. 

टिकट बंटवारे के समय भी बीमार थे दीपक बाबरिया
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जब टिकट बांटे जा रहे थे, उस दौरान भी दीपक बाबरिया बीमार चल रहे थे. ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में एडमिट होना पड़ा था. 

दीपक बाबरिया पर लगते रहे हैं आरोप
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोधी खेमे के नेत अक्सर दीपक बाबरिया पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह प्रभारी की जिम्मेदारी ठीक से न निभाते हुए केवल पक्षपात करते हैं. कई नेताओं ने आरोप लगाया था कि दीपक बाबरिया कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के नेताओं की बात नहीं सुनते, केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके नेताओं पर ध्यान दिया जाता है. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थीं 37 सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम कांग्रेस के लिए उम्मीद अनुसार नहीं आ सके थे. हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 60 से ज्यादा की उम्मीद कर रही थी, जबकि पार्टी को मिलीं केवल 37 सीटें. वहीं, बीजेपी ने सबसे ज्यादा 48 सीटों पर जीत हासिल कर हरियाणा में फिर से सरकार बनाई. इसके अलावा, अभय चौटाला की आईएनएलडी के खाते में 2 सीटें गईं और सावित्री जिंदल समेत 3 निर्दलीयों ने भी बाजी मारी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में CM के चुनाव के लिए अमित शाह को क्यों बनाया गया ऑब्जर्वर? ये हो सकती है बड़ी वजह

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget