एक्सप्लोरर

विवादित टिप्पणी के बाद BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बड़ा बयान- 'महिलाओं को किसी भी तरह...'

Ram Chander Jangra: बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं से 'वीरांगना' बनने की बात कही थी.

BJP MP Ram Chander Jangra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार (25 मई) को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों पर उनकी टिप्पणी राजनीतिक मकसद से ‘तोड़-मरोड़ कर पेश’ की गई है. उनका कहना है कि वह किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं रखते थे. वहीं, विपक्षी दलों ने मांग की है कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा को तुरंत बर्खास्त किया जाए.

सांसद जांगड़ा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘मैं अपने देश की महिलाओं को किसी भी तरह से कमजोर नहीं समझता. हम उन महिलाओं के साथ खड़े हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खो दिया. हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं. फिर भी, अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेंस पहुंचाई है, तो मुझे माफी मांगने में कोई हिचकिचाहट नहीं.’’

बीजेपी सांसद का विवादित बयान क्या था?
रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शनिवार को कहा था कि पर्यटकों को प्रतिरोध करना चाहिए था और आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को ‘वीरांगना’ की तरह व्यवहार करना चाहिए था.

जांगड़ा के बयान पर सत्ता-विपक्ष की प्रतिक्रिया
मालूम हो, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने बीजेपी पर असंवेदनशील और ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप लगाया है. 

वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहलगाम पर्यटकों पर जांगड़ा की टिप्पणी को ‘गलत’ करार दिया और कहा कि इस मामले को अब बंद कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने खेद व्यक्त किया है.

'बीजेपी की विचारधारा से अलग है जांगड़ा का बयान'
रामचंद्र जांगड़ा की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में कहा कि यह पार्टी के रुख को नहीं दर्शाता है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने जांगड़ा की टिप्पणी गलत संदर्भ में पेश की है. जिन बहनों ने अपने पतियों को खो दिया है, उनके बारे में ऐसा कहना गलत और अनुचित है.’’

अपने बयान को ठीक ठहराने की कोशिश
रविवार को जांगड़ा ने कई तरफ से आलोचना झेलने के बाद अपनी टिप्पणी को उचित ठहराने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश की महिलाओं को किसी भी तरह से कमजोर नहीं मानता. मेरा मानना ​​है कि वे बहादुर हैं और हमें केवल अहिल्याबाई और झांसी की रानी की भावना को जगाने की जरूरत है ताकि अगर पहलगाम जैसी परिस्थितियां आती हैं, तो वे बहादुरी की भावना से लड़ सकें.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश की वीरांगनाओं का आदर करता हूं, उन्हें नमन करता हूं. हमारे सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले का बदला लिया और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता था. हम अपनी बहनों को कभी कमजोर नहीं कह सकते और मेरा मानना ​​है कि हमें केवल उनमें झांसी की रानी और अहिल्याबाई की भावना जगाने की जरूरत है.’’

बीजेपी सांसद कहा, ‘‘इस संदर्भ में मैंने अपनी बात कही थी, लेकिन इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. जो लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे. इससे देश और समाज को ही नुकसान हो रहा है.’’

'पीएम मोदी मांगें माफी'- कांग्रेस
कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जांगड़ा की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. विपक्षी पार्टी ने हाल में भाजपा नेताओं मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा - द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का भी हवाला दिया.

पहले भी BJP नेता दे चुके हैं विवादित बयान
कांग्रेस ने दावा किया कि देवड़ा ने कहा था कि पूरी भारतीय सेना और बहादुर सैनिक मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं जबकि विजय शाह को पहलगाम हमले में संलिप्त आतंकवादियों के धर्म को कर्नल सोफिया कुरैशी के धर्म से जोड़ने वाली उनकी टिप्पणी के बाद माफी मांगनी पड़ी थी. विजय शाह की टिप्पणी के बाद आक्रोश पैदा हो गया था. 

दीपेंद्र हुड्डा ने भी साधा निशाना
हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जांगड़ा ने उन महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है जिनके पतियों को पहलगाम में आतंकवादियों ने बेरहमी से मार डाला था. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य महिला आयोग ने अब तक इन बयानों पर कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया है? 

दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘पूरा देश उन सभी बहनों और बेटियों के साथ खड़ा है, जिनका सिंदूर छीना गया है. बीजेपी नेता लगातार गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget