एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव 2024: नहीं मानीं BJP नेता और उद्योगपति सावित्री जिंदल, आज उठाने जा रही हैं ये बड़ा कदम

Haryana Polls Savitri Jindal: नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार विधानसभा के विकास और परिवर्तन के लिए नामांकन भरने जा रही हूं. आप सब का प्यार आशीर्वाद मेरी ताकत है.

Savitri Jindal News: उद्योगपति और बीजेपी नेता सावित्री जिंदल आज निर्दलीय हिसार विधानसभा सीट से नामंकन दाखिल करने जा रही हैं. कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रभु कृपा से और अपने हिसार परिवार ने मेरे को 5 Sept को जो आदेश दिया था, उसी आशीर्वाद से आज 12 सितंबर को सुबह 10.30 बजे हिसार विधानसभा के विकास और परिवर्तन के लिए नामांकन भरने जा रही हूं. आप सब का प्यार आशीर्वाद मेरी ताकत है.''

सावित्री जिंदल हिसार से बीजेपी टिकट चाहती थीं. मगर पार्टी ने हेल्थ मिनिस्टर और मौजूदा विधायक कमल गुप्ता को टिकट दिया है. इसके बाद उन्होंने 9 सितंबर को निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया. जिंदल ने कहा कि जो समर्थक कहेंगे, वही करूंगी. मेरा चुनाव लड़ना तय है. चुनाव में जरूर लड़ूंगी. ये मेरा आखिरी चुनाव, सेवा करना चाहती हूं

बीजेपी ने मनाने की कोशिश की

इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की. अब उन्होंने नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) निर्दलीय पर्चा दाखिल करने का ऐलान किया है.

मार्च में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने इसी साल मार्च महीने में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल के इस्तीफे के बाद ये कदम उठाया था.

सावित्री जिंदल हिसार सीट से दो बार विधायक चुनी गईं. थी. वो पहली बार 2005 में विधायक बनीं. इसके बाद वो 2009 में चुनी गईं. साल 2013 में वो हरियाणा की हुड्डा सरकार में मंत्री बनीं. हिसार सीट से सावित्री जिंदल के दिवंगत पति ओ पी जिंदल विधायक रह चुके हैं. वो हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे थे.

कमल गुप्ता ने 2014 के चुनाव में सावित्री जिंदल को हरा दिया था. इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने राम निवास रारा को टिकट दिया. इस बार भी कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की.

कांग्रेस ने जारी की 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कुमारी सैलजा के चुनाव लड़ने पर साफ हुई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget